फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Make pressure on the government to make MSP guarantee law

Saharanpur News: एमएसपी गारंटी कानून बनवाने को किसान सरकार पर बनाएं दबाव

Thu, 22 Dec 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Make pressure on the government to make MSP guarantee law
अतीकुर्रहमान को नियुक्ति पत्र देते राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय पुंडीर - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। एमएसपी गारंटी कानून लागू कराने को लेकर गांव जयरामपुर उर्फ नानका में किसान मजदूर यूनियन लठैत की गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें सरकार पर एमएसपी गारंटी कानून बनाने के लिए दबाव बनाने की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

इस दौरान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय पुंडीर ने कहा कि सरकार किसानों को अब और अधिक नहीं बरगला सकती है। किसानों को भीख नहीं एमएसपी गारंटी कानून चाहिए, जब किसान की फसलें सही दाम पर बिकेंगी तो उसे किसी खैरात की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर एमएसपी, गांव गांव एमएसपी और फसल हमारी भाव तुम्हारा नहीं चलेगा नहीं चलेगा का नारा बुलंद कर किसानों को लामबंद करें ताकि केंद्र सरकार इस कानून को बनाने के लिए मजबूर हो जाए। जिला प्रभारी अब्दुल वाजिद, जिला उपाध्यक्ष राजबीर कांबोज, सुशील यादव, करण सिंह, सोपाल प्रधान, सोपाल कांबोज ने भी विचार रखे। गोष्ठी में मदरसा जामिया सत्तारिया के नाजिम अतीकुर्रहमान को यूनियन में ब्लॉक पुवांरका का प्रभारी बनाया गया। इस दौरान शहजाद अली, मो. असलम, मो. हसीब, मौलाना अमजद, मो. आबिद, उसमान अहमद, सनव्वर अली, मो. अब्दुल रहमान, सलीम अहमद, मो. अहमद, नौशाद अली, दिलफिरोज, कारी जान मुहम्मद, डॉ. नफीस अहमद, रागिब अली, डॉ. जुल्फिक्कार अली, तनवीर अहमद आदि ने यूनियन की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed