फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Make lighting arrangements on all buildings on 25th and 26th January

Saharanpur News: 25 एवं 26 जनवरी को सभी भवनों पर करें प्रकाश की व्यवस्था

Sat, 13 Jan 2024 01:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 13 Jan 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Make lighting arrangements on all buildings on 25th and 26th January
सहारनपुर। मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में बैठक हुई। उन्होंने कहा कि जनपद में गणतंत्र दिवस पर 25 एवं 26 जनवरी रात्रि में सभी सरकारी एवं गैर सरकारी भवनों पर संबंधित विभागाध्यक्षों द्वारा प्रकाश व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के नवीन सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने नगर निगम को महानगर और महापुरुषाें की प्रतिमाओं की साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। 26 जनवरी को सभी सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण प्रातः साढे़ आठ बजे एवं शिक्षण संस्थाओं पर प्रातः 10 बजे किया जाएगा। नगर में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर अधिकारियों द्वारा प्रातः साढे़ सात बजे माल्यार्पण किया जाएगा। प्रभातफेरी प्रातः छह बजे जनकनगर स्थित गांधी आश्रम से प्रारंभ होकर साढे़ छह बजे घंटाघर पंहुचेगी। वहां से नेहरू मार्केट, शहीद गंज, चौक फव्वारा, पंसारी बाजार, सराफा सराय, लोहानी सराय, फायर ब्रिगेड से होकर गांधी पार्क में संपन्न होगी। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी, एसपी देहात सागर जैन, नगर मजिस्ट्रेट गजेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed