फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Make daughters healthy and educated for a better society

बेहतर समाज के लिए बेटियों को बनाएं स्वस्थ और शिक्षित

Tue, 07 Sep 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Make daughters healthy and educated for a better society
पोषण माह में गर्भवति महिलाओं की गोद भराई करती सीडीपीओ और अन्य - फोटो : SAHARANPUR
बेहतर समाज के लिए बेटियों को बनाएं स्वस्थ और शिक्षित
विज्ञापन

छुटमलपुर (सहारनपुर)। बाल विकास विभाग द्वारा पोषण माह के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की गोद भराई संपन्न कराई गई। इस दौरान नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण भी किया गया। अतिथियों द्वारा हर्बल पोषण वाटिका में पौधरोपण भी किया गया।
मुजफ्फरपुर में पोषण अभियान का शुभारंभ करते हुए पूर्व विधायक महावीर सिंह राणा ने कहा कि इस तरह के पोषण कार्यक्रमों का आयोजन प्रत्येक न्याय पंचायत पर हो ताकि महिलाएं और किशोरियां अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो सके। उन्होंने बेटियों को शिक्षित करने पर बल दिया। कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। वंचित वर्गों तक सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की नीतियों और योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का काम करें। साढ़ौली कदीम ब्लाक प्रमुख चौधरी विश्वास और मुजफ्फराबाद के पूर्व प्रमुख मुल्कीराज सैनी ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी पुष्पा रानी, प्रतिभा सिंह, अनीता भट्ट, दीपिका चमोली ने दो गर्भवती महिलाओं सपना पत्नी ओम कुमार और राधा पत्नी सोराज की गोद भराई की रस्म अदा की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बीडीओ मुजफ्फराबाद रवि प्रकाश, ठा. चंद्रपाल सिंह, प्रधान कंवरपाल, नाथी राणा, अविनाश, बाला, प्रेमलता, मोनिका, मुनेश रानी, शमा, उमा रानी, अंजू, प्रीति, मधु, गीता, सुदेश, कृष्णा आदि आंगनबाड़ी कर्मचारी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed