फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Make cleanliness a part of your lifestyle: Mayor

सफाई को अपनी जीवन शैली का हिस्सा बनाएं : महापौर

Fri, 16 Oct 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Make cleanliness a part of your lifestyle: Mayor
नवाबगंज चौक से विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारंभ करते मेयर व नगर अयुक्त अन्य - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नगर निगम ने शहर के प्रमुख चौराहा नवाबगंज से विशेष सफाई अभियान शुरू किया। महापौर संजीव वालिया ने कहा कि सफाई को अपनी जीवन शैली का हिस्सा बनाया जाए। तभी इसके सार्थक परिणाम सामने आएंगे। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि कोरोना से जंग जीतने में सफाई की अहम भूमिका है।
विज्ञापन

अभियान के तहत 50 से अधिक सफाई कर्मचारियों द्वारा सड़क पर सफाई कर कूड़ा उठान का कार्य किया और एंटी लार्वा, मेलाथियान, चूना व ब्लीचिंग आदि का छिड़काव किया गया। करीब एक दर्जन वाहनों के जरिये कोरोना से बचाव व सफाई के लिए लोगों को प्रेरित करते हुए सैनिटाइजेशन भी कराया गया। मेयर संजीव वालिया, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, क्षेत्रीय पार्षद टिंकू अरोड़ा व गोपालदास, पार्षद प्रवेश धवन, सहायक नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुणाल जैन व मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर ने सड़क पर काफी दूर तक झाडू़ लगाकर अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन

मेयर संजीव वालिया ने कहा कि निगम का फोकस महानगर की सफाई व्यवस्था पर है। लगातार सफाई अभियान चलाया जा रहा है। शहर से कूड़ा घरों को समाप्त कर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कराया जा रहा है। उसी का परिणाम है कि स्वच्छता में 345 वें स्थान पर रहने वाला सहारनपुर आज 49 वीं रैंकिंग पर है। स्वच्छता में सहारनपुर को नंबर वन लाने का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि शहर को साफ सुथरा रखने तथा कूड़ा मुक्त कराने के लिए नगर निगम पूरी तरह संकल्पित है। नवाबगंज जोन से विशेष सफाई अभियान की शुरुआत की गई है। शहर के अन्य तीन जोन में भी यह अभियान चलाया जाएगा। अभियान का मकसद जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और स्वच्छता अपनाने का संदेश देना भी है। अभी लोगों को समझाया जा रहा है, यदि लोग नहीं मानेंगे तो फिर निगम को जुर्माना करने के लिए बाध्य होना पडे़गा। नगरायुक्त ने शहर के लोगों से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में सहयोग देने की अपील की।

विशेष स्वच्छता अभियान के तहत बाजारो को सेनेटाईज करते निगम की टीम

विशेष स्वच्छता अभियान के तहत बाजारो को सेनेटाईज करते निगम की टीम- फोटो : SAHARANPUR

विशेष स्वच्छता अभियान के तहत बाजारो को सेनेटाईज करते निगम की टीम

विशेष स्वच्छता अभियान के तहत बाजारो को सेनेटाईज करते निगम की टीम- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed