फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Make a booking by locking the price, later pay the full amount and take the jewellery

Saharanpur News: कीमत लॉक कराकर बुकिंग कराओ, बाद में पूरा भुगतान कर आभूषण ले जाओ

Tue, 29 Apr 2025 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Make a booking by locking the price, later pay the full amount and take the jewellery
प्राइज लॉक की खबर के फोटोः- ज्वेलरी शोरूम पर खरीददारी करते ग्राहक। - फोटो : mathura
सहारनपुर। बुधवार को होने वाली अक्षय तृतीया के लिए सराफा बाजार तैयार है। पिछले कुछ दिनों में सोने-चांदी के दामों में काफी उतार चढ़ाव रहा है, इसलिए खरीदारी का तरीका बदल रहा है। महंगाई के चलते खरीददार अब प्राइज को लॉक कराकर खरीददारी कर रहे हैं। मतलब ग्राहक कुछ पैसे जमा करा कर गहनें आदि की बुकिंग करा रहे हैं। अक्षय तृतीय के लिए सराफा बाजार में यह प्लान ग्राहक खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन




अक्षय तृतीया पर सोने और चांदी के आभूषण खरीदने की पंरपरा है, लेकिन सोने की कीमत काफी अधिक है, इसी को देखते हुए कई सराफा कारोबारियों ने नियमित ग्राहकों के लिए स्कीम निकाली है। कुछ कारोबारी अपने नियमित ग्राहकों को कीमत लॉक कर खरीदारी का विकल्प दे रहे हैं। इसमें ग्राहक जब बाजार में आभूषण खरीदने के लिए जाता है तो उसे उस दिन के भाव के हिसाब से आभूषणों की कीमत बताई जाती है। ग्राहक कुछ पैसे जमा कराकर गहने बुक कर देते हैं। पूरा भुगतान करने के लिए उसे 10, 15 या 30 दिन का समय देता है। तय तिथि पर ग्राहक पूरा भुगतान करके आभूषण ले जाता है। इसका फायदा यह होता है कि ग्राहक को कीमत बढ़ने का डर नही रहता क्योंकि उसका भाव पहले ही तय हो चुका होता है।
विज्ञापन

-बोले सराफा कारोबारी

मोदक ज्वेलर्स के मालिक पवन गोयल ने बताया कि वह अपने नियमित ग्राहकों के लिए प्राइज लॉक जैसी सुविधा दे रहे हैं। इसमें ग्राहक अच्छी रुचि दिखा रहे हैं।ग्राहक 24 के साथ 22 कैरेट के गहनों की अधिक खरीददारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




- बीपीएम ज्वेलर्स के मालिक विपिन अग्रवाल ने बताया कि वह अपने पुराने ग्राहकों को किस्तों में पैसे जमा करने की स्कीम भी दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके यहां पर टर्किश ज्वेलरी और जड़ाऊ ज्वेलरी के डिजाइन उपलब्ध है।

प्राइज लॉक की खबर के फोटोः- ज्वेलरी शोरूम पर खरीददारी करते ग्राहक।

प्राइज लॉक की खबर के फोटोः- ज्वेलरी शोरूम पर खरीददारी करते ग्राहक।- फोटो : mathura

प्राइज लॉक की खबर के फोटोः- ज्वेलरी शोरूम पर खरीददारी करते ग्राहक।

प्राइज लॉक की खबर के फोटोः- ज्वेलरी शोरूम पर खरीददारी करते ग्राहक।- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed