{"_id":"6a5fc81c5d6353e39d0d75f8","slug":"major-negligence-in-34-crore-road-project-sewer-line-blocked-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-180055-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 34 करोड़ की सड़क में बड़ी लापरवाही, सीवर लाइन ही बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 34 करोड़ की सड़क में बड़ी लापरवाही, सीवर लाइन ही बंद
विज्ञापन
सहारनपुर। सीएम ग्रिड योजना की स्मार्ट रोड पर करीब 34 करोड़ों रुपये खर्च हो गए, लेकिन उसके नीचे दबी स्मार्ट सिटी की सीवर लाइन ही बंद निकली। हालत यह है कि पानी निकासी के बजाय गिल कॉलोनी की तरफ लौट रहा है। चैंबर गायब हैं, ढलान उल्टी दिशा में है और दोनों सीवर लाइनों के आकार में भी अंतर है। बरसात तेज हुई तो नई सड़क पर जलभराव और लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।
योजना के तहत कलक्ट्रेट तिराहा से हकीकतनगर, आईएमए भवन और सदर कोतवाली को सामने से होते हुए दीवानी कचहरी तिराहा तक स्मार्ट रोड बनाई जा रही है। सीएम ग्रिड योजना में सड़क के चयन से पहले पुलिस लाइन से सिविल लाइंस चौकी तक स्मार्ट सिटी योजना में सीवर लाइन बिछाई गई है। उसके बाद सीएम ग्रिड योजना के तहत पुलिस लाइन के गेट से आईएमए भवन को होते हुए गिल कॉलोनी तक सीवर लाइन बिछाई गई। सड़क लगभग तैयार है, जिस पर फाइनल लेयर बिछाई जा चुकी है।
अब पता चला है कि स्मार्ट सिटी योजना में बिछाई गई सीवर लाइन ही बंद है। सीवर लाइन के चैंबर भी नहीं मिले हैं। इसकी वजह से गिल कॉलोनी की तरफ से आने वाला पानी सिविल लाइंस चौकी की ओर आने की बजाय वापस गिल कॉलोनी की तरफ जा रहा है। बताया गया है कि इस संबंध में स्मार्ट सिटी के अधिकारियों से संपर्क किया गया है, लेकिन उनके स्तर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ऐसे में 34 करोड़ रुपये की सड़क के नीचे दबी सीवर लाइन समस्या बनती नजर आ रही है।
विज्ञापन
सीवर लाइन में यह भी खामी
स्मार्ट सिटी योजना में डाली गई सीवर लाइन साढ़े तीन मीटर चौड़ी है, जबकि सीएम ग्रिड योजना के तहत बिछाई गई सीवर लाइन ढाई मीटर चौड़ी है, जो ड्राइंग में दी गई थी। इस वजह से दोनों लाइनों को जोड़ने में भी परेशानी रही। इसके अलावा सीवर का ढलान कलक्ट्रेट से गिल कॉलोनी की ओर होना चाहिए था, लेकिन किया कलक्ट्रेट की तरफ हुआ है। पानी वापस जाने की यह भी एक वजह मानी जा रही है।
-- -- -- -
सीएम ग्रिड की स्मार्ट रोड में यदि सीवर संबंधी कोई समस्या आ रही है तो उसे दूर कराया जाएगा। प्रयास है कि सड़क का काम समय से पूरा किया जाए।
- एसपी मिश्र, मुख्य अभियंता, निर्माण विभाग, नगर निगम।