{"_id":"6620321d73bb12e1b8006424","slug":"majid-has-spent-rs-1655-lakh-independent-wife-spent-rs-34245-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-122066-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: माजिद कर चुके 16.55 लाख खर्च, निर्दलीय पत्नी ने खर्च किए 34,245 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: माजिद कर चुके 16.55 लाख खर्च, निर्दलीय पत्नी ने खर्च किए 34,245 रुपये
Thu, 18 Apr 2024 02:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 18 Apr 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी चुनाव प्रचार में खासी रकम खर्च कर रहे हैं। चुनाव खर्च में अब तक भाजपा के प्रत्याशी राघव लखनपाल सबसे आगे हैं। उन्होंने अब तक 59,43,338 रुपये खर्च किए हैं। खास बात यह है कि बसपा प्रत्याशी माजिद अली 16,55,177 और उनकी पत्नी व निर्दलीय प्रत्याशी तसमीम बानो ने 34,245 रुपये खर्च किए है।
लोकसभा चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को मतदान से पहले तीन बार अपने चुनावी खर्च का ब्योरा जमा करना होता है। इसके लिए पांच, 11 और 16 अप्रैल की तारीख निर्धारित थी। प्रत्याशियों द्वारा दिए गए चुनावी खर्च के ब्योरे के अनुसार अब तक भाजपा के राघव लखनपाल ने 59,43,338 रुपये खर्च किए हैं। कांग्रेस के इमरान मसूद ने 18,13,562 रुपये, बसपा के माजिद अली ने 16,55,177 रुपये और अखिल भारतीय परिवार पार्टी के मो. इनाम ने 2,55,875 रुपये खर्च किए हैं।
निर्दलीय प्रत्याशियों में तसमीम बानो ने 34,245 रुपये, कामरान ने 31,270 रुपये, राजकुमार ने 70,427 रुपये, शबनम ने 1,15,480 रुपये और शहबाज ने 80,120 रुपये का चुनावी खर्च दर्शाया है। जबकि निर्दलीय राशिद खां ने अब तक खर्च का ब्योरा नहीं दिया है। मुख्य कोषाधिकारी सूरज कुमार ने बताया कि भाजपा के राघव लखनपाल ने सबसे अधिक चुनावी खर्च दर्शाया है। निर्दलीय प्रत्याशी राशिद खां ने अब तक एक बार भी चुनाव खर्च का ब्योरा नहीं दिया है। उनको नोटिस जारी किया गया है।