{"_id":"648f53ad039dedc202004414","slug":"main-accused-of-sumit-murder-case-arrested-sent-to-jail-saharanpur-news-c-34-1-smrt1023-707-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सुमित हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सुमित हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद (सहारनपुर)। प्रेम प्रसंग में हुए उत्तराखंड की कंपनी के कर्मचारी सुमित हत्याकांड के फरार मुख्य आरोपी ओमपाल उर्फ काका को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसे बाद में जेल भेज दिया गया।
कोतवाल एचएन सिंह ने बताया कि फाइनेंसकर्मी सुमित के मुख्य आरोपी ओमपाल उर्फ काका पुत्र प्रीतम सिंह निवासी ग्राम जटौला दामोदरपुर को मुखबिर की सूचना पर शनिवार की रात तलहेड़ी चौकी के समीप बोबी के ईंट भट्ठे के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर मृतक सुमित का बैग बरामद किया गया। जिसमें 4500 की नकदी और फाइनेंस कंपनी के कागजात थे। आरोपी ने बैग को अपने चाचा के बंद पड़े मकान के बाथरूम के किनारे नाले में छिपा रखा था। पूछताछ में आरोपी ओमपाल ने बताया कि फाइनेंसकर्मी सुमित उसके घर पर किस्त लेने आता था और पत्नी बातें करता था जो उसे नागवार गुजरी। उसने अपने रिश्तेदार लक्षित के साथ सुमित को मारने की योजना बनाई और 13 जून को लक्षित से किस्त के रुपये देने के लिए फोन करके गांव बुला लिया। जहां पर उसने लक्षित, विशाल, अक्षय के साथ मिलकर चाचा के बंद पड़े मकान में ले जाकर सुमित की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। जिसके बाद शव को रजबहे के पास अमरुद के बाग में फेंक दिया गया। कोतवाल ने बताया कि सुमित का ओमपाल उर्फ काका की पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।