फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: Mahmood Ali remand extended for 14 days

UP: अदालत ने 14 दिनों के लिए बढ़ाया पूर्व एमएलसी महमूद अली का न्यायिक रिमांड, पूछताछ जारी, खुलेंगे अहम राज

Sat, 23 Jul 2022 08:01 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 23 Jul 2022 08:01 PM IST
सार

अदालत ने पूर्व एमएलसी महमूद अली की 14 दिनों के लिए रिमांड को बढ़ा दिया है। वह तब तक जेल में ही रहेगा। अब चार अगस्त को उसकी कोर्ट में पेशी होगी।

विज्ञापन
Saharanpur News: Mahmood Ali remand extended for 14 days
महमूद अली को न्यायिक रिमांड पर भेजा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर में धोखाधड़ी के मामले में जेल में बंद पूर्व एमएलसी महमूद अली की शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से अदालत में पेशी हुई। अदालत ने सुनवाई के बाद उसकी न्यायिक रिमांड 14 दिनों के लिए बढ़ा दी। अब उसकी पेशी चार अगस्त को होगी, तब तक वह जेल में ही रहेगा।
विज्ञापन


खनन माफिया एवं पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के छोटे भाई बसपा के पूर्व एमएलसी महमूद अली को मिर्जापुर पुलिस ने गत शनिवार को नवी मुंबई से गिरफ्तार किया था। वह कई मामलों में वांछित चल रहा था। पुलिस ने मिर्जापुर थाने में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में उसे 18 जुलाई को सहारनपुर न्यायालय में पेश किया था। पुलिस ने प्रार्थना पत्र देकर महमूद अली को 14 दिन के न्यायिक अभिरक्षा में देने की मांग की थी, जिस पर आपत्ति करते हुए महमूद अली के अधिवक्ता ने जमानत प्रार्थना पत्र भी दिया था।

विज्ञापन


वहीं आपत्ति का विरोध करते हुए सहायक शासकीय अधिवक्ता गुलाब सिंह ने कहा था कि अभियुक्त का आपराधिक इतिहास है। उस पर कूट रचना के गंभीर आरोप हैं, इसलिए 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में दिया जाना जरूरी है। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद विशेष न्यायाधीश एमपी एमएलए कोर्ट मयंक प्रकाश ने पुलिस का प्रार्थना पत्र स्वीकार करते हुए महमूद अली को 22 जुलाई तक न्यायिक अभिरक्षा में भेजे जाने के आदेश पारित किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Kanwad yatra updates: कांवड़ खंडित करने पर भड़के कांवड़िए, NH-58 पर जमकर हंगामा, पुलिसकर्मियों को दौड़ाया

कोर्ट ने महमूद अली का जमानत प्रार्थना पत्र भी खारिज कर दिया था। शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से महमूद अली की कोर्ट में पेशी हुई। अदालत ने सुनवाई करते हुए रिमांड आगामी 14 दिन के लिए बढ़ा दिया है, तब तक महबूब अली जेल में ही रहेंगे। अब कोर्ट में उनकी चार अगस्त को पेशी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed