फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   mahila thane mein hungama

महिला थाने में दाे पक्ष भिड़े, हंगामा

Mon, 16 Apr 2018 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 16 Apr 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
mahila thane mein hungama
हिला थाने मंे पति पत्नी के विवाद में चलते जूते चपल के दौरान बीच बचाव करती महिला पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर। पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए आए दोनों पक्षों में महिला थाने में मारपीट होने से जमकर हंगामा हुआ। बीच-बचाव में आई महिला पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की हुई। महिला पुलिस ने सख्ती कर दोनों पक्षों को काबू में किया। हालांकि इस मामले में पुलिस ने देर शाम तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 
विज्ञापन


निकाह के सात माह बाद एक दंपति में तलाक देने को लेकर विवाद है। पति और पत्नी इस हालात को लेकर एक-दूसरे को जिम्मेदार बता रहे हैं। मामले में विवाहिता ने ससुराल पक्ष को आरोपित करते हुए पुलिस अधिकारियों से शिकायत की थी। इसकी जांच महिला थाने को सौंपी गई थी। रविवार को दोनों पक्ष अपनी बात रखने थाने आए थे। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। महिलाओं की चीख-पुकार से परिसर में अफरातफरी मच गई।  बीच-बचाव के लिए आई महिला पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की हुई। बाद में महिला पुलिसकर्मियों ने सख्त रवैया अपनाते हुए उन्हें अलग किया। बमुश्किल बीच-बचाव कराकर मामला शांत कराया। विवाहिता पक्ष का कहना है कि सात माह पूर्व शादी हुई थी। आरोप है ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे थे। यही नहीं ससुर पर गलत नीयत का भी आरोप लगाया गया था। वहीं, दूसरे पक्ष ने अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed