{"_id":"68cefeec5d8048f2ae09f9c3","slug":"mahil-murder-case-sister-commits-suicide-after-brother-s-arrest-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"माहिल हत्याकांड: भाई की गिरफ्तारी पर बहन ने की आत्महत्या, परिजन बोले- माहिल के साथ नाम जुड़ने से आहत थी बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माहिल हत्याकांड: भाई की गिरफ्तारी पर बहन ने की आत्महत्या, परिजन बोले- माहिल के साथ नाम जुड़ने से आहत थी बेटी
Sun, 21 Sep 2025 12:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 21 Sep 2025 12:52 AM IST
सार
हिरासत में लिए गए इन आरोपियों की गिरफ्तारी दर्शाते ही एक नाबालिग आरोपी की बहन ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि माहिल से नाम जोड़े जाने पर युवती काफी आहत थी।
विज्ञापन
demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दुमझेड़ा गांव में माहिल की हत्या में नामजद चार में से दो को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। हिरासत में लिए गए इन आरोपियों की गिरफ्तारी दर्शाते ही एक नाबालिग आरोपी की बहन ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि माहिल से नाम जोड़े जाने पर युवती काफी आहत थी।
विज्ञापन
युवती के पिता ने आरोप लगाया कि तीन दिन पहले माहिल की हत्या में पुलिस ने उसके दोनों बेटों समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। आत्महत्या करने वाली बेटी का नाम इस प्रकरण में घसीटते हुए माहिल से उसका संबंध जोड़ा जा रहा था। इससे उसकी बेटी आहत थी। किसी से बातचीत भी नहीं कर रही थी। उसे काफी समझाया लेकिन इस केस में नाम उछाले जाने से वह काफी परेशान थी, जिस कारण दोपहर बाद यह पता चलते ही बेटी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उस समय घर पर कोई नहीं था। बेटी के शव के पास सल्फास का पैकेट भी पड़ा मिला।
विज्ञापन
उधर, पुलिस ने हत्याकांड में युवती के नाबालिग भाई समेत दो आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शनिवार दोपहर बाद गांव दुमझेड़ा में एक युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही सीओ सदर प्रिया यादव तथा फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
यह था मामला
18 सितंबर की शाम दुमझेड़ा निवासी माहिल (21) का शव मिला था, जिसके शरीर पर मारपीट के निशान थे। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए गांव के ही दो सगे भाइयों समेत चार आरोपियों के खिलाफ चिलकाना थाने में केस दर्ज कराया था।
माहिल हत्याकांड में दो आरोपियों को पकड़ा गया है। प्रेम-प्रसंग के चलते हत्या हुई थी। एक आरोपी की बहन ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। हर बिंदु पर गहनता से जांच की जा रही है।
- प्रिया यादव, सीओ सदर