फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   mahapanchayat today.

पैंठ स्थल पर किसानों की महापंचायत आज, कढ़ाई चढ़ेगी

Sun, 27 Sep 2020 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
mahapanchayat today.
पैंठ स्थल पर किसानों की महापंचायत आज
विज्ञापन

बड़गांव। कस्बे में भारतीय किसान संगठन का धरना रविवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। उधर, आज होने वाली किसान महापंचायत की सफलता के लिए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. पूरण सिंह ने गांवों में जनसंपर्क किया। एसडीएम देवेन्द्र कुमार पांडेय ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या को लेकर मुख्यमंत्री से वार्ता कराने के लिए उनके ओएसडी से बात हो गई है। प्रतिनिधियों की वार्ता का समय लेना बाकी है। इस पर किसान नेताओं ने अधिकारियों से लिखित में आश्वासन देने की मांग की। जिसपर अधिकारियों ने मना कर दिया। इसके बाद किसान नेता सोमवार की महापंचायत के लिए तैयारियों में जुट गए। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि सोमवार को कस्बे के महाराणा प्रताप चौक के सामने ही पुराने पैंठ स्थल पर महापंचायत बुलाई गई है। धरना स्थल पर किसान कढ़ाई चढ़ाएंगे। मनोरंजन के लिए रागनी का कार्यक्रम भी लगातार चल रहा है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजबसिंह, पूर्व प्रधान सतपाल सिंह, राधेश्याम, अरविंद त्यागी, संजीव प्रधान, अमर सिंह प्रधान, संजू प्रधान, ओमप्रताप, जवाहर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed