{"_id":"5fa8419e8ebc3e9bb543102a","slug":"mahapanchayat-adjourned-on-naming-issue-of-hasanpur-chowk-saharanpur-news-mrt510117389","type":"story","status":"publish","title_hn":"हसनपुर चौक के नामकरण मुद्दे पर महापंचायत स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हसनपुर चौक के नामकरण मुद्दे पर महापंचायत स्थगित
विज्ञापन
पेपर मिल रोड़ स्थित कार्यालय पर पत्रकारो से वार्ता करते अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के पदाधिकारी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। हसनपुर चौक के नए नामकरण के मुद्दे पर प्रस्तावित गुर्जर समाज की महापंचायत को स्थगित कर दिया गया है। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा एवं गुर्जर आर्मी की ओर से दिल्ली रोड स्थित गुर्जर भवन में सोमवार को महापंचायत का आयोजन होना था। इसके लिए जनसंपर्क भी जारी था। लेकिन पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से वार्ता के बाद रविवार दोपहर बाद मीडिया को महापंचायत स्थगित करने के बारे में जानकारी दी गई।
पेपर मिल रोड पर अपने आवास पर पत्रकार वार्ता में महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी विरेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि इस आयोजन को लेकर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और एसएसपी डॉ. एस चनप्पा के साथ वार्ता की गई है। इसमें अधिकारियों को बताया गया कि सपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी रामशरण दास के नाम से इस चौक का नाम रखने के लिए पूर्व में ही काफी तैयारी की जा चुकी थी। इस बारे में शासनादेश और नगर निगम में फंड की स्थिति को लेकर भी बातचीत की गई। अधिकारियों ने यह प्रकरण शासन के संज्ञान में लाकर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
इस दौरान अधिकारियों ने त्योहारों और कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए महापंचायत के आयोजन को टालने पर भी चर्चा की। अफसरों से वार्ता के बाद ही अब महापंचायत को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज के लोगों से संपर्क कर अब बताया जाएगा कि वे महापंचायत के आयोजन में शिरकत के लिए कूच न करें और आगे की रणनीति के लिए एकजुट रहें। इस दौरान महासभा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट चौधरी ओमी पंवार, राजपाल सिंह, महंत सहसपाल, संदीप गुर्जर, अंकुर गुर्जर, विक्रम सिंह, विपिन घसौती, अरुण दास सहित अन्य शामिल रहे।