फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   MahaKumbh: devotees from Saharanpur were stuck in traffic jam for 24 hours in Prayagraj

Maha Kumbh: हादसे के बाद प्रयागराज में 24 घंटे जाम में फंसे रहे सहारनपुर के श्रद्धालु, आज लाैटेंगे घर

Fri, 31 Jan 2025 11:09 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 31 Jan 2025 11:09 AM IST
सार

प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या के अवसर पर संगम में हुए भगदड़ हादसे के बाद सहारनपुर के श्रद्धालु 24 घंटे तक फंसे रहे। ये सभी श्रद्धालु आज रात तक सहारनपुर पहुंचेंगे।

विज्ञापन
MahaKumbh: devotees from Saharanpur were stuck in traffic jam for 24 hours in Prayagraj
Mahakumbh 2025: महाकुंभ में संगम स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या के अवसर पर संगम में अमृत स्नान करने के बाद लौट रहे गंगोह के श्रद्धालुओं को वहां मची भगदड के बाद अस्थायी पार्किंग में लंबा इंतजार करना पड़ा। गंगोह से 117 श्रद्धालुओं का जत्था सोमवार सायं प्रयागराज के लिए रवाना हुआ था। जत्था शुक्रवार सुबह कानपुर पहुंच गया था रात तक वापस गंगोह लौटेगा।

विज्ञापन


जत्थे के संचालक मुकेश राणा ने बताया कि सभी श्रद्धालु संगम में पुण्य स्नान करने के बाद गंगोह लौटने की तैयारी में थे, तभी प्रयागराज में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इससे आम्बेडकर पार्क हेडा पट्टी स्थित पार्किंग में उनकी दोनों बसें जाम में फंस गईं और लगभग 24 घंटे से अधिक समय तक वहीं अटकी रहीं।
विज्ञापन


आखिरकार, गुरुवार सायं 6 बजे के बाद बसों को जाम से निकाला जा सका। उन्होने बताया कि पूरी यात्रा के दौरान सभी यात्री सुरक्षित रहे। मुकेश राणा, अरविंद बालियान और सभासद पूजा पाल ने बताया कि प्रशासन की बेहतरीन व्यवस्था के चलते यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। भोजन-पानी की पूरी व्यवस्था की गई थी, जिससे किसी को कोई परेशानी नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed