फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Magtap app will be updated, new app is being created for readers

मैगटैप एप होगा अपडेट, पाठकों के लिए बन रहा नया एप

Sat, 25 Jul 2020 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Magtap app will be updated, new app is being created for readers
ऐप बनाने वाले युवा। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। चीन के साथ रिश्तों में आई खटास के बाद जिस तरह से चीनी एप बंद किए गए हैं। उसके बाद भारतीय युवाओं ने एप की दुनिया में मैगटैप एप बनाकर जबरदस्त दस्तक दी है। खास बात यह है कि इन युवाओं में सहारनपुर के सागर मल्होत्रा भी शामिल हैं, जो अब अपनी टीम के साथ पाठकों के लिए नया एप बनाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

मैगटैप एप बनाने वाली कंपनी मैगटैप टेक्नोलाजी का मुख्यालय मुंबई में है। कंपनी भारत सरकार की स्टार्टअप योजना से भी जुड़ी है। कंपनी के फाउंडर सत्यपाल चंद्रा, रोहन सिंह और अभिषेक बिहार के रहने वाले हैं, जबकि सागर मल्होत्रा सहारनपुर के हैं। सागर मल्होत्रा ने मुंबई से फोन पर बताया कि मैगटैप एप चीनी एप यूसी ब्राउजर के विकल्प के तौर पर लाया गया है, मगर यह एडवांस एप है, जिसको अभी 12 भारतीय सहित कुल 29 भाषाओं में लांच किया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक 14 लाख लोग इस एप को डाउनलोड कर चुके हैं। जिस तरह से एप लोगों की जरूरत बन रहा है, जो दस एप की जरूरत पूरी करता है। मगर टीम ने इस एप को अब दुनिया भर की 100 भाषाओं में अपडेट करने का निर्णय लिया है, साथ ही इसे सोशल मीडिया के तौर पर भी डेवलप किया जा रहा है, जिसमें अब डिस्कशन करने के साथ ही चैटिंग भी की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि नया एप बनाने की तैयारी भी शुरू हो गई है। वैसे तो पाठकों के लिए अनेक एप मौजूद हैं, मगर उनका दल रीडर्स के लिए नया एप तैयार कर रहा है, जिस पर दुनिया भर का साहित्य और कंपटीशन संबंधी मैटीरियल तथा कोर्स की सामग्री उपलब्ध होगी। समय-समय पर जरूरत के हिसाब से इसे अपडेट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed