फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Magic tree collides with 15 injured pilgrims

मैजिक पेड़ से टकराई, 15 श्रद्धालु घायल

Tue, 04 Apr 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 04 Apr 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
Magic tree collides with 15 injured pilgrims
हादसे में घायल युवती। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के बेहट में सोमवार की सुबह मां शाकंभरी देवी के दर्शनों के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरा टाटा मैजिक गांव संसारपुर के पास अगला टायर फटने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में उतरने के बाद पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद मैजिक में सवार महिलाओं एवं बच्चों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने घायल हालत में सभी महिलाओं और बच्चों को बाहर निकाला और उन्हें बेहट सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन


हादसे में करीब 15 लोग घायल हुए, जिनमें तीन बच्चें भी शामिल है। सूचना मिलने पर एसडीएम डॉ. सुरेश कुमार भी सीएचसी पहुंचे और घायलों का हाल पूछा। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को हालत गंभीर होने के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा सुबह करीब दस बजे कलसिया-फतेहपुर रोड पर हुआ। गांव धनपुरा, जनपद हरिद्वार (उत्तराखंड) निवासी श्रद्धालु अपने टाटा मैजिक द्वारा मां शाकंभरी देवी के दर्शन करने के लिए जा रहे थे,

जब वे कलसिया-फतेहपुर रोड पर गांव संसारपुर में पहुंचे तो ड्राइवर साइड का अगला टायर फट गया और अनियंत्रित मैजिक सड़क नीचे खाई में उतरने के बाद पेड़ से टकरा गया। हादसे के बाद मैजिक में सवार बच्चों और महिला श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। 

ग्रामीणों ने महिलाओं और बच्चों को मैजिक से बाहर निकाला। इसके बाद ग्रामीणों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी की एमरजेंसी वार्ड में घायलों को भर्ती करने के बाद डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू कर दिया।

गणेशी पत्नी लक्ष्मण और हिमानी पुत्री पवन की हालत अधिक गंभीर थी। सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया। सूचना मिलने पर एसडीएम डॉ. सुरेश कुमार सीएचसी पहुंचे और घायलों का हाल जाना और डॉक्टरों से कहा कि उपचार में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही न बरती जाए। डॉक्टरों प्राथमिक उपचार कर सभी घायलों को हालत गंभीर होने के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया। 


घायलों में यशोदा (22) पुत्री किशनलाल, नरेशवती (55) पत्नी ध्यान सिंह, आंचल (5) पुत्री ध्यान सिंह, सोनू (25) पुत्र पवन, अंकिता (22) पुत्री पवन, गणेशी (30) पत्नी लक्ष्मण, राहुल (15) पुत्र दिनेश, हिमानी (18) पुत्री पवन, शालू (22) पुत्री अनिल, आदि (7) पुत्र लक्ष्मण, प्रियांशी (9) पुत्री लक्ष्मण, लक्ष्मी (25) पत्नी नवीन, राजकुमार (50) निवासी धनपवुरा व पुष्पा (35) पत्नी दिनेश आदि शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed