{"_id":"61476c788ebc3e9d66361df7","slug":"mafia-used-to-get-protection-under-sp-rule-shahi-saharanpur-news-mrt5569723196","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा के शासन में मिलता था माफिया को संरक्षण: शाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के शासन में मिलता था माफिया को संरक्षण: शाही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा प्रदेश सरकार के खिलाफ किए ट्वीट को लेकर करारा हमला किया। सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि सपा के शासन में गुंडे और माफिया को संरक्षण मिलता था और आम आदमी की जिंदगी से खिलवाड़ होता था। अब भाजपा के शासन में ऐसा नहीं होता है, इसी कारण अखिलेश यादव को तकलीफ होती है।
रविवार को सूर्य प्रताप शाही सहारनपुर के सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के बयान उनकी हताशा को जाहिर करते हैं, जो सत्ता से बाहर रहने के कारण हुई है। उन्होंने कहा कि सपा के शासन में गुंडे और माफिया को बोलबाला था। आम जनता खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पाती थी। यूपी को दंगो के प्रदेश के नाम से जाना जाता था, लेकिन आज आदित्यनाथ योगी के नेतृत्व में प्रदेश की तस्वीर बदली है। इसी कारण अखिलेश यादव हताशा में ऐसे बयान देते हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई हो रही है और अवैध धंधों में लिप्त रहते हुए जुटाई संपत्ति पर बुल्डोजर चलाया जा रहा है। इन कार्रवाई से अखिलेश यादव को इसीलिए तकलीफ होती है, क्योंकि उनकी सरकार में माफिया का संरक्षण किया जाता था।
प्रभारी मंत्री ने गिनाईं साढे़ चार वर्ष की उपलब्धियां
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर।
प्रदेश के कृषि एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने रविवार को प्रदेश सरकार की साढे़ चार वर्ष की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृृत्व में प्रदेश को बीमारू से उत्तम प्रदेश बनाया। उन्होंने कल्याणकारी योजनाओं पर भी विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
रविवार को सर्किट हाउस सभागार में पत्रकार वार्ता में प्रभारी मंत्री ने कहा 92 करोड़ रुपये की लागत से मां शाकंभरी के नाम पर बनने वाले राजकीय विश्वविद्यालय का शिलान्यास जल्द ही होगा। उन्होंने कहा कि जनपद मेें किसान सम्मान निधि योजना के तहत 2.75 लाख किसानों को अब तक 457 करोड़ रुपये का भुगतान हो चुका है। वृद्घावस्था पेंशन योजना में 92572 लाभार्थियों को 192 .30 करोड़ रुपये, विधवा पेंशन की 54938 लाभार्थियों को 96.67 करोड़ रुपये और दिव्यांगजन पेंशन के 16417 लाभार्थियों को 26.89 करोड़ रुपये की धनराशि का वितरण हुआ है।
उन्होंने कहा कि सत्र 2020-21 में 1278 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य का भुगतान हो चुका है। जबकि अवशेष 337 करोड़ रुपये के भुगतान कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने शादी विवाह अनुदान योजना, छात्रवृत्ति योजना, कृषि यंत्रों का वितरण, बीज अनुदान, गन्ना भुगतान, गेहूं, धान खरीद आदि की उपलब्धियों को भी बताया। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार किसानों, मजदूरों सहित समाज के सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। उन्होंने कोविड प्रकोप के दौरान किए प्रदेश सरकार के कार्यों पर जानकारी दी।
इस दौरान विधायक बृजेश सिंह एवं देवेंद्र निम, महापौर संजीव वालिया, जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, पूर्व सांसद राघव लखन पाल, पूर्व विधायक महावीर राणा, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, एसएसपी डॉ. एस चनप्पा, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, भाजपा जिला महामंत्री डॉ. पवन सवई एवं बिजेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।