फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Made a bridge, forgot to lift the soil and build an approach road

पुल बना दिया, मिट्टी उठाना भूल गए

Mon, 04 Oct 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Made a bridge, forgot to lift the soil and build an approach road
- शहर में सीताराम काम्पलैक्स के सामने पांवधोई नदी पर बना पुल। - फोटो : SAHARANPUR
पुल बना दिया, मिट्टी उठाना और एप्रोच रोड बनाना भूल गए
विज्ञापन

सहारनपुर। नगर निगम क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों की रफ्तार बेहद धीमी है। निर्माण चाहे जो एजेंसी कराए, लेकिन निगम क्षेत्र में कार्य को लटकाया जा रहा है। ऐसा ही हुआ है सीताराम कांपलेक्स के सामने पांवधोई नदी पर पुल निर्माण को लेकर।
इस पुल का निर्माण सेतु निगम करा रहा है। पहले तो कई महीने तक निर्माण कार्य अधर में लटका रहा। उसके लिए लोगों को धरना प्रदर्शन तक करने पड़े। क्योंकि यह शहर के बीच में है और आसपास में प्रमुख बाजार हैं। इस वजह से कारोबार भी प्रभावित हुए थे। सपा विधायक संजय गर्ग ने भी व्यापारियों के साथ यहां पर धरना प्रदर्शन किया था। इसके बाद निर्माण कार्य ने तेजी पकड़ी और पुल बनकर तैयार हो गया। अब पुल के बाएं तरफ मिट्टी की ऊंची ढांग लगी हुई है। खास बात यह है कि यदि पुल पर अभी तक एप्रोच रोड नहीं बनी है और निर्माण कार्य होने की वजह से वाहनों के चलने की अनुमति नहीं है, लेकिन दुपहिया वाहनों का संचालन हो रहा है और पुल को कार पार्किंग के रूप में भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्य में देरी का ये है प्रभाव
पुल का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने की वजह से यातायात जाम की समस्या रहती है। क्योंकि अभी अधिकांश वाहनों की आवाजाही बाईं तरफ से हो रही है। जिन लोगों को प्रताप मार्केट से मोरगंज अथवा पुरानी सब्जी और भगत सिंह चौक की तरफ जाना होता है, वह इसी मार्ग से गुजरते हैं। इसके अलावा सड़क पर पड़ी निर्माण सामग्री के कारण धूल भी उड़ती है। आसपास के दुकान भी धूल उड़ने के कारण परेशान रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिन में पूर्ण हो जाएगा कार्य
सीताराम कांपलेक्स के सामने पांवधोई नदी पर पुल का निर्माण कार्य हो चुका है, सिर्फ एप्रोच रोड बननी बाकी है। अगले 15 दिन के भीतर यह कार्य भी पूर्ण हो जाएगा। -- विजय सिंह, सहायक अभियंता, सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed