{"_id":"633b173c5f5e99702f38f076","slug":"madam-the-quality-of-the-drain-being-built-in-the-smart-city-plan-is-not-right-saharanpur-news-mrt608070925","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैडम, सही नहीं है स्मार्ट सिटी योजना में बन रहे नाले की गुणवत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैडम, सही नहीं है स्मार्ट सिटी योजना में बन रहे नाले की गुणवत्ता
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी योजना के तहत बन रहे नाले की छह इंच की दीवार।
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत रायवाला से कुतुबशेर तक आरसीसी नाले की गुणवत्ता को लेकर एबीडी क्षेत्र के पार्षद स्मार्ट सिटी सहारनपुर की सीईओ/नगरायुक्त गजल भारद्वाज से मिले। उन्होंने एबीडी क्षेत्र की अन्य समस्याएं भी उनके समक्ष रखी। साथ ही शिवधाम मंदिर परिसर में फैले सीवर के पानी की समस्या को दूर कराने की भी मांग की।
पार्षद मंसूर बदर ने बताया कि नाले का निर्माण बेहद धीमी गति से चल रहा है। इसकी वजह से स्थानीय व्यापारियों की व्यापार चौपट है। उन्होंने बताया कि नालेे की गुणवत्ता ठीक नहीं है। पार्षदों ने बताया कि नाले की आरसीसी की दीवार की मोटाई छह इंच है, जबकि नगर निगम द्वारा बनाए जा रहे नालों की दीवार नौ इंच की होती है। यह भी बताया कि नाले के फर्श के लिए बिछने वाले सरिये के जाल के नीचे रोड़ी नहीं डाली जा रही है, जबकि नगर निगम के नालों में जाल के नीचे रोड़ी बिछाई जाती है, जिसके ऊपर जाल रखकर मसाला डाला जाता है। उन्होंने स्मार्ट सिटी की सीईओ से नाले का निरीक्षण करने की मांग की।
पार्षदों ने नगर आयुक्त को बताया कि बूढ़ी माई से अंसारी चौक तक के नाले का बनना बहुत जरूरी है। यहां पहले भी हादसे हो चुके हैं। यह भी बताया कि दरगाह शाहनूर साहब से पालियों वाले मार्ग पर सीवर की आवश्यकता है। इसके अलावा उन्होंने बाबा लाल दास मार्ग पर शिवधाम मंदिर परिसर में सीवर का गंदा पानी भरने की भी शिकायत की। मिलने वालों में पार्षद प्रतिनिधि सईद सिद्दीकी, शहजाद मलिक, डॉ. अहसान, सलीम अंसारी, नौशाद राजा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
नाले का निर्माण कार्यदाई संस्था आरसीसी ही करा रही है। कुछ लोग अन्य ठेकेदारों से काम कराने के आरोप लगा रहे हैं, जो बेबुनियाद हैं। इसके अलावा नाले पर शर्तों के अनुरूप कार्य हो रहा है। हम खुद मौके पर जाकर गुणवत्ता और निर्माण की गति पर नजर रखे हुए हैं। रही बात नाले की दीवारों की तो छह इंच की आरसीसी की दीवार कमजोर नहीं होती।
धर्मेश, प्रोजेक्ट मैनेजर, आरसीसी
स्मार्ट सिटी योजना में नाले के निर्माण के लिए जो शर्तें निर्धारित हैं। उन्हीं के तहत नाले का निर्माण किया जा रहा है। रही बात नाले की गुणवत्ता की तो अधिकारियों से उसकी जांच करा ली जाएगी। किसी भी स्तर पर लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। - गजल भारद्वाज, सीईओ स्मार्ट सिटी सहारनपुर/नगर आयुक्त

रायवाला में निर्माणाधीन नाला।- फोटो : SAHARANPUR