फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mad dog that bit 20 people killed

Saharanpur News: 20 लोगों को काटने वाले पागल कुत्ते को मार डाला

Thu, 20 Mar 2025 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 20 Mar 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Mad dog that bit 20 people killed
नकुड़। कस्बे में 20 से अधिक लोगों को काटकर लहूलुहान करने वाले पागल कुत्ते को नगर पालिका कर्मचारियों ने मारकर दबा दिया है। कुत्ते के मारे जाने पर नगरवासियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

मंगलवार को एक पागल कुत्ते ने कस्बे के मोहल्ला बंजारान, जोगियान, सुजादपुरा, चौधरीयान आदि में घूमते हुए फरमान, रजत, सोहनलाल, युग, अभिषेक कमलेश, फरजाना, तारो, अर्पित सहित 20 लोगों को काटकर लहूलुहान कर दिया था।
विज्ञापन

इसके बाद नागरिकों में दहशत का माहौल बन गया था। सूचना पर नगर पालिका के कर्मचारी कुत्ते को पकड़ने में जुट गए थे। पालिका ईओ सुनील कुमार सरोज ने बताया कि देर शाम पालिका सफाई कर्मियों ने मोहल्ला सुजादपुरा में उक्त कुत्ते की पहचान कर घेरकर मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि कुत्ते की इतनी दहशत हो गई थी कि लोगों ने बिना किसी लाठी-डंडे के बाहर निकलना ही बंद कर दिया था। सबसे खराब स्थिति बच्चों की थी। जिन्हें डर की वहज से परिवार के लोग बाहर ही नहीं निकलने देते थे। नगर पालिका कर्मचारियों ने जब इस कुत्ते को मारा तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed