फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mackintosh rivers, villages Contact chopped

बरसाती नदियां उफनी, गांवों का संपर्क कटा

Fri, 17 Jun 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 17 Jun 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Mackintosh rivers, villages Contact chopped
The boom in the river Behat - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के बेहट में बुधवार की रात आंधी के साथ बारिश आफत बनकर बरसी। शिवालिक पहाड़ियों पर रात भर बारिश होने से क्षेत्र की सभी बरसाती नदियों में बाढ़ आ गई।
विज्ञापन


दोपहर तक नदियों से घिरे 20 अधिक गांवों का तहसील मुख्यालय से संपर्क कटा रहा। मसखरा नदी में डूबने से एक बालक की मौत हो गई, जबकि आंधी में चलते ट्रक पर सड़क किनारे खड़ा पेड़ गिरने से परिचालक की मौत हो गई।
विज्ञापन


खुर्रमपुर गांव में जल निकासी न होने कारण बरसात का पानी घरों में घुसने से भारी नुकसान हुआ।  रात करीब पौने दस बजे आंधी के साथ बारिश शुरू हुई।

पहाड़ी एवं मैदानी क्षेत्र में भारी बारिश के कारण बृहस्पतिवार की सुबह शिवालिक पहाड़ियों से निकलने वाली सभी बरसाती नदियों में बाढ़ आ गई। दोपहर 12 बजे तक नदियों से घिरे 20 अधिक गांवों का बेहट तहसील मुख्यालय से संपर्क कटा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नदियों के तेज बहाव पानी से जहां किनारे की उपजाऊ भूमि में कटाव हुआ, वहीं बाढ़  का पानी ओवर फ्लो होने से फसलों में भर गया। खुर्रमपुर गांव में जल निकासी न होने के कारण बरसात का पानी घरों में घुस गया। ग्रामीणों ने पानी में खड़े होकर रात बिताई। सामान भी पानी डूबने से खराब हो गया। 
 उधर, शाम चार बजे मसखरा नदी में गांव मुर्तजापुर निवासी रविंद्र का 12 वर्षीय बेटे प्रिंस की डूबने से मौत हो गई। प्रिंस गांव के ही बच्चों के साथ नदी की तरफ गया था।

बताया गया कि प्रिंस जैसे ही नदी में उतरा तो वह एक गहरे गड्ढ़े में डूब गया। बच्चों ने दौड़कर इसकी सूचना गांव में दी, जिसके बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और प्रिंस को बाहर निकाला।

परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए भीड़ ने हंगामा भी किया। दूसरी तरफ, बुधवार की रात में आंधी के दौरान कलसिया-फतेहपुर रोड पर सड़क किनारे खड़ा एक पेड़ यहां से गुजर रहे ट्रक के ऊपर जा गिरा।


इससे उसमें सवार परिचालक टिमली (उत्तराखंड़) निवासी अमजद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई ट्रक चालक शराफत गंभीर रूप से घायल हो गया। 

 सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल शराफत को अस्पताल पहुंचाया। बाद में मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और कानूनी कार्रवाई के बिना अमजद के शव को साथ ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed