फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Maa Tujhe Pranam: The residents of the city stopped for 52 seconds

मां तुझे प्रणाम : 52 सेकेंड के लिए रुके शहरवासी

Thu, 17 Aug 2023 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Maa Tujhe Pranam: The residents of the city stopped for 52 seconds
-महानगर के घंटाघर चौराहे पर एक साथ गाया गया राष्ट्रगान
विज्ञापन

-हर धर्म, वर्ग के लोगों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत सबसे बड़े राष्ट्रगान का आयोजन 15 अगस्त की सुबह ठीक 10 बजे हुआ। महानगर के घंटाघर चौराहे पर राष्ट्रगान के सम्मान में 52 सेकेंड रुके और मिलकर एक साथ राष्ट्रगान गाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा, सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार रहे। मंगलवार को घंटाघर चौराहे पर सायरन बजते ही 52 सेकेंड के लिए लोग जहां भी थे वहीं पर राष्ट्रगान में शामिल होकर देश का गौरव बढ़ाया। देश की सुरक्षा, एकता व अखंडता के लिए जान की बाजी लगाने वाले वीरों को श्रद्धांजलि दी। सभी ने मिलकर कहा मां तुझे प्रणाम। हर धर्म, वर्ग के लोग अभियान से जुड़े। राष्ट्रगान के बाद चौराहे पर भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगे।
विज्ञापन

लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। लोग हाथों में तिरंगा लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे। राष्ट्र प्रेम की भावना से ओतप्रोत मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम में लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान एसएसपी ने कहा कि अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम से लोगों में देशभक्ति की भावना का संचार होता है। इस दौरान विजयकांत चौहान, गौतम शंकर सिंघल, वैभव भाटिया, अभिनव, अमित राणा, प्रवीण बांदूखेड़ी, आशीष आहूजा, गौरव सैनी, सौरभ धीमान, दानिश सिद्दीकी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
--ये रहे सहयोगी
ग्लोकल यूनिवर्सिटी, विहान ऑटोमोबाइल्स, एचडीसीसी बैंक, हंस स्नो आयुर्वेदिक क्रीम, मानिक हर्बल हेयर ऑयल, पीसी ज्वेलर्स, सरस्वती विहार स्कूल, ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल, डॉ शशिकांत सैनी, दिशा भारती कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed