फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Luxurious life...farm house in 12 bighas

Saharanpur News: आलीशान जिंदगी...12 बीघे में फार्म हाउस

Sat, 01 Nov 2025 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 01 Nov 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Luxurious life...farm house in 12 bighas
सेवानिवृत्त पुलिस इंसपेक्टर के घर संपत्तियों के दस्तावेज खंगालती मेरठ विजिलेंस की टीम। स्त्रोत-
सहारनपुर। आय से अधिक संपत्ति मामले में सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर रडार पर हैं। ब्रिजेशनगर में चार-चार मकान और 12 बीघे में फार्म हाउस है। पुलिस में रहते हुए प्रेमवीर सिंह राणा ने अकूत संपत्ति इकट्ठा की। यह खुलासा मेरठ की विजिलेंस टीम की जांच में हुआ है। सात घंटे तक टीम ने एक-एक दस्तावेज खंगाला।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर प्रेमवीर सिंह राणा के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान मेरठ में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज है। वह सहारनपुर, मेरठ, नोएडा और शामली जिले के कई थाना में प्रभारी निरीक्षक रह चुके हैं। इस दौरान उन पर अवैध तरीके से करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगे। प्रेमवीर मूलरूप से बागपत जिले के गांव निरपुड़ा के रहने वाले हैं। उन पर जांच में 2.92 करोड़ रुपये की संपत्ति सामने आई थी। विजिलेंस एसपी डॉ. राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर प्रेमवीर सिंह राणा के आवास और फार्म हाउस पर विभाग के 31 सदस्य, पुलिस, चार भवन मूल्यांकन कर्ता ने कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान वीडियोग्राफी हुई।
विज्ञापन

ब्रिजेश नगर में दो से तीन मंजिल मकान है। इनकी कीमत पांच करोड़ रुपये से अधिक है। इन मकानों से ज्वैलरी, बैंक खातों की पासबुक, पॉलिसी की रसीद और घरेलू सामान मिला है। इसके अलावा एक मकान को किराये पर भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र शेखपुरा कदीम गांव के पास करीब 12 बीघे में फार्म हाउस बना है। फार्म हाउस में बड़ा हॉल बना हुआ है। गोशाला और अन्य जमीन भी है। उनके पास से दो कार भी मिली हैं। विजिलेंस की कार्रवाई सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक चली।

सेवानिवृत्त पुलिस इंसपेक्टर के घर संपत्तियों के दस्तावेज खंगालती मेरठ विजिलेंस की टीम। स्त्रोत-

सेवानिवृत्त पुलिस इंसपेक्टर के घर संपत्तियों के दस्तावेज खंगालती मेरठ विजिलेंस की टीम। स्त्रोत-

सेवानिवृत्त पुलिस इंसपेक्टर के घर संपत्तियों के दस्तावेज खंगालती मेरठ विजिलेंस की टीम। स्त्रोत-

सेवानिवृत्त पुलिस इंसपेक्टर के घर संपत्तियों के दस्तावेज खंगालती मेरठ विजिलेंस की टीम। स्त्रोत-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed