फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Lucknow, Gonda blocked, 12 trains to Saharanpur affected

Saharanpur News: लखनऊ, गोंडा में ब्लॉक, सहारनपुर की 12 ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

Sun, 07 Jun 2026 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Lucknow, Gonda blocked, 12 trains to Saharanpur affected
- ट्रेनों के निरस्त होने, मार्ग बदलने और लेट चलने से बढ़ेगी यात्रियों की परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जून-जुलाई में लखनऊ और गोंडा-बुढ़वल रेलखंड में ब्लॉक के चलते सहारनपुर से होकर गुजरने वाली दो ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में निरस्त रहेगी, जबकि आठ ट्रेनें मार्ग बदलकर संचालित होंगी। दो ट्रेनें अपने निर्धारित समय से चार घंटे लेट चलाई जाएंगी। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

10 और 11 जुलाई को 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस, आठ और नौ जुलाई को 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। छह जुलाई को 22423 गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस, 29 जून को 12587 गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस चार घंटे तक की देरी से चलाई जाएंगी। आठ जून और नौ जुलाई को 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस, 28 जून व आठ जुलाई को 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, 29 जून व छह जुलाई को 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस का संचालन निर्धारित मार्ग रोजा, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, मनकापुर के स्थान पर रोजा, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, मनकापुर के रास्ते किया जाएगा। इसी तरह 30 जून को 15098 जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस, छह जुलाई को 15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस, आठ व नौ जुलाई को 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस, नौ जुलाई को 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस का संचालन भी उक्त मार्ग से होगा। आठ जून को 14523 बरौनी-अंबाला, छह और नौ जून को 14524 अंबाला-बरौनी एक्सप्रेस बदले हुए मार्ग से संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed