फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Loss worth lakhs due to fire in tire repairing factory

Saharanpur News: टायर रिपेयरिंग कारखाने में आग से लाखों का नुकसान

Mon, 25 Dec 2023 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Loss worth lakhs due to fire in tire repairing factory
नानौता। बीती रात नगर के रेलवे स्टेशन मार्ग पर स्थित जनता टायर रिपेयरिंग कारखाने में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग लगने से करीब 10 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हो गया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की तीन गाड़ियों के कर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


नगर निवासी सलीम अंसारी पुत्र सद्दीक अंसारी की रेलवे स्टेशन रोड पर पुराने टायर पर रबड़ चढ़ाने का कारखाना है। बताया जाता है कि रात्रि करीब डेढ़ बजे कारखाने में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई, जिससे आग की भयंकर लपटें उठने लगी। कारखाने में आग लगने की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिभुवन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कारखाने के संचालक सलीम अंसारी को इसकी जानकारी दी। कारखाने में आग लगने का पता चलने पर भाजपा नेता अनुराग राणा सहित आस पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंचे। सूचना पर कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गए। बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

पीड़ित सलीम अंसारी का कहना है कि आग से कारखाने में रखे रिपेयरिंग टायर, जनरेटर तथा अन्य मशीन आदि लगभग 10 लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित का आरोप है कि उसकी कारखाने में आग किसी व्यक्ति द्वारा रंजिशन लगाई गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है, फिर भी तहरीर आने पर सभी बिंदुओं पर जांच कर कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed