फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   loss because of rain

दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान हुआ खराब

Sun, 05 Jul 2020 09:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
loss because of rain
सहारनपुर में मोरगंज की किरायाना की दुकान में बरसात का पानी में डूबा सामान निकालते दुकानदार - फोटो : SAHARANPUR
दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान हुआ खराब
विज्ञापन

सहारनपुर। शहर में शनिवार की रात में बारिश होने के बाद नालियां बंद होने के कारण मोर गंज, भगत सिंह चौक, शहीद गंज सहित कुछ अन्य इलाकों में स्थित दुकानों में गंदा पानी घुस गया। इससे दुकानों में रखा लाखों रुपये की कीमत का सामान खराब हो गया। इससे जहां नगर निगम के सफाई अभियान की पोल खुल गई, वहीं दुकानदारों की ओर से नालियों पर बनाए थड़ों और अवैध कब्जों के हालात भी उजागर हो गए। बाद में टैंकर मंगवाकर गंदा पानी निकलवाना पड़ा। यहां के हालात का पता चलने के बाद मेयर संजीव वालिया सहित अन्य भी पहुंचे। मेयर ने कहा दुकानदार अभी अवैध कब्जे हटा लें तो निगम की टीम तुरंत सफाई अभियान चला देगी।
रविवार को पूर्ण लॉकडाउन होने के बाद भी जब मोर गंज बाजार और भगत सिंह चौक पर कई दुकानदार पहुंचे और सामान निकालने लगे तो अन्य लोग भी हैरान रह गए। इन बाजारों में पवन, अजय, दीपक जैन, कृष्ण कुमार सहित कई अन्य दुकानों में अंदर रखा सामान गंदे पानी से खराब हो गया। इन दुकानदारों ने बताया कि बारिश के बाद नालियां बंद होने के कारण गंदा पानी सामान तक पहुंच गया। यहां चावल, दाल, चीनी, बिस्कुट, बेसन सहित परचून के अन्य सामान वाले दुकानदारों को अधिक नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन

दुकानों में नुकसान की सूचना मिलने पर नगर निगम से टैंकर मंगवाने पड़े। उनसे दुकानों की सफाई कराई। दुकानदारों को खराब सामान को मजबूरी में बाहर सड़कों तक पर डालना पड़ा। बाद में नगर निगम के मेयर संजीव वालिया, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन सहित अन्य भी पहुंचे। उन्होंने कहा अधिकतर बाजारों में दुकानों ने नालियों के ऊपर थड़े बना रखे हैं। सड़क पर अवैैध कब्जा कर दुकानें बाहर तक बढ़ा रखी हैं। इन हालात में ही बारिश में नालियां बंद हो जाती हैं। दुकानदार कब्जे हटवाएंगे, तभी सफाई हो सकेगी। इसके लिए मेयर ने दुकानदारों को एक सप्ताह का समय भी दिया। वहीं, शहीद गंज और अन्य बाजारों में भी कुछ दुकानों में इसी तरह की समस्या सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों को भी सुधरना होगा
सहारनपुर। मोर गंज में व्यापारी नेता शैलेंद्र भूषण गुप्ता, महेश भोला, विनय मित्तल, अनिल मित्तल आदि ने दुकानदारों को हुए नुकसान पर चिंता जताई। मगर इसके साथ ही दुकानदारों से अपील की कि वे नालियों से अवैध कब्जे हटवाएं। उन्होंने कहा कि दुकानदार निगम पर सफाई का दबाव तभी बना पाएंगे जब वे खुद भी सुधरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed