फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Lord Shiva will be anointed with the Ganges water of Gomukh

गोमुख के गंगाजल से होगा भगवान शिव का अभिषेक

Sun, 25 Jul 2021 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Lord Shiva will be anointed with the Ganges water of Gomukh
सहारनपुर। इस वर्ष भी श्रावण मास में श्रद्धालु गोमुख के गंगाजल से भगवान श्री शिव का अभिषेक करेंगे। इसलिए डाकघर से मिलने वाले गोमुख के गंगाजल की बोतलों की मांग बढ़ गई है। क्योंकि कांवड़ यात्रा रद्द होने और उत्तराखंड में कोरोना को लेकर जारी सख्ती के चलते श्रद्धालु हरिद्वार और ऋषिकेश नहीं जा पाएंगे।
विज्ञापन

सावन में पवित्र गंगाजल का विशेष महत्व होता है। पंचामृत अभिषेक में गंगाजल मुख्य होता है, लेकिन कोरोना के चलते इस बार यूपी-उत्तराखंड राज्य की सीमाओं पर सख्ती और कांवड़ यात्रा पर रोक होने की वजह से हरिद्वार व ऋषिकेश से गंगाजल लाना लोगों के लिए संभव नहीं हो पा रहा है। इसलिए डाकघर के गोमुख के गंगाजल की मांग 30 प्रतिशत तक बढ़ गई है। 30 रुपये में 250 मिली लीटर की एक गंगाजल की बोतल डाकघर के काउंटर से मिल रही है। प्रवर अधीक्षक डाकघर उमराव सिंह ने बताया कि श्रावण मास में गोमुख के गंगाजल की मांग बढ़ गई है।
विज्ञापन

आज प्रथम सोमवार, शिवालयों तैयारी पूरी
श्रावण मास को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। आज सावन माह का पहला सोमवार है। इसको लेकर शिवालयों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाने के साथ ही कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने की व्यवस्था की गई है। महानगर में श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री हरि मंदिर, तहसील श्री शिव मंदिर, बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम, श्री साईंधाम, मेला गुघाल परिसर स्थित श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर में श्रद्धालु जलाभिषेक करने पहुंचेंगे। वहीं, श्रावण मास शुरू होने पर रविवार को भी मंदिरों में श्रद्धालुुओं ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें भगवान शिव को प्रसन्न
बालाजी धाम के संस्थापक अतुल जोशी महाराज, श्री बगलामुखी मंदिर के अधिष्ठाता आचार्य रोहित वशिष्ठ का कहना है कि समस्त देवी देवताओं में भगवान शिव को प्रसन्न करना बेहद आसान है। श्रावण मास में व्रत रखने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। प्रात काल उठकर स्नान करें और मंदिर जाकर शिवलिंग के समक्ष बैठकर पूजा करें। सर्वप्रथम भगवान शिव और उनके गणों को प्रणाम करना चाहिए। उसके बाद भगवान शिव को शुद्ध जल से स्नान कराना चाहिए। गाय का दूध, दही, घी, शहद और शक्कर को मिलाकर पंचामृत से भगवान का अभिषेक करें। प्रभु को स्नान कराने के बाद उन्हें गंगाजल से दोबारा स्नान कराएं। उसके पश्चात चंदन का तिलक लगाएं। बेलपत्र भगवान को चढ़ाए, धूप-दीप दिखाएं, भोग लगाएं। इसके साथ ही एकांत स्थान में बैठकर 1080 बार ऊं नम: शिवाय का जाप करें।

सोमवार को विशेष महत्व, पुलिस ने चौकसी बढ़ाई
सावन के महीने में सोमवार के दिन भगवान शंकर की पूजा अर्चना करने पर कई गुणा लाभ मिलता है और भक्त को कष्टों से छुटकारा मिलता है। वही, शिवालय में भीड़ होने की आशंका चलते पुलिस ने भी चौकसी बढ़ा दी है। महानगर के प्रमुख मंदिरों परिसर में पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। इसके साथ ही कोरोना गाइडलाइन का पालन कराया जाएगा। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि श्रावण मास को लेकर पुलिस पूरी तरह सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed