फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Lord's work in the day and evening

श्री रामलीला : दिन में काम और शाम प्रभु के नाम

Sat, 28 Sep 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Lord's work in the day and evening
राम की भूमिका में नितिन वालिया - फोटो : SAHARANPUR
दिन में काम और शाम प्रभु के नाम
विज्ञापन

सहारनपुर। महानगर में चल रही श्री रामलीलाओं में नौकरी पेशा और कारोबारी विभिन्न पात्रों का अभिनय कर दर्शकों के बीच अमिट छाप छोड़ रहे हैं। इनकी रात रामलीला में बीतती है तो दिन में नौकरी और कारोबार संभालते हैं। सोने के लिए दो से चार घंटे ही मिल पाते हैं, लेकिन इनका कहना है कि प्रभु श्रीराम का ही आशीर्वाद है कि पात्र के रूप में श्रृंगार होते ही दिन भर की थकान और नींद छूमंतर हो जाती है।
भारतीय कला संगम श्री रामलीला सभा टी-2 कॉलोनी में गोविंद नगर निवासी नितिन वालिया आठ वर्षों से प्रभुु श्रीराम और भगवान विष्णु का अभिनय कर रहे हैं। नितिन वालिया एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उनकी रात रामलीला में बीतती है तो सुबह सात और आठ बजे ही ड्यूटी पर चले जाते हैं। उनका कहना है कि दो से तीन घंटे ही नींद मिल पाती है, लेकिन प्रभु के रूप में शाम के समय श्रृंगार होते ही उनकी पूरे दिन की थकान दूर हो जाती है। वालिया के अभिनय को खूब पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन

श्री राधा-कृष्ण मंदिर क्लब गांधी पार्क रामलीला में पंत विहार निवासी सुरेश निझावन रावण और दशरथ के पात्र में दर्शकों के बीच अमिट छाप छोड़ रहे हैं। निझावन 20 वर्षों से रामलीला में अभिनय कर रहे हैं। वह प्रापर्टी डीलर हैं और एक स्कूल के प्रबंधक भी है। उन्होंने बताया कि वह फिल्मी दुनिया में मुंबई में काम कर चुके हैं। दो-तीन वर्षों से वह रामलीला में समय नहीं दे पाए थे, लेकिन सहारनपुर के लोगों की मांग पर एक बार फिर वह इस बार रामलीला मंच पर हैं। वह रावण का मुख्य किरदार निभा रहे हैं। इसके अलावा दशरथ और चंपक का रोल भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री आशुतोष क्लब समिति गुरुद्वारा रोड कांग्रेस कमेटी मैदान पर आयोजित रामलीला में गुरुद्वारा रोड निवासी सार्थक जायसवाल इस बार मेघनाथ के रूप में हैं। यह रेलवे में मेकेनिकल विभाग में कार्यरत हैं। इससे पूर्व लक्ष्मण का रोल भी कर चुके हैं। रात में रामलीला में अभिनय करते हैं और सुबह ही ड्यूटी पर चले जाते हैं। इनका कहना है कि वह चार वर्षों से अभिनय कर रहे हैं। प्रभु श्रीराम का ही आशीर्वाद है कि उनको जरा भी थकान महसूस नहीं होती है।
उत्तर रेलवे नाटक क्लब माल गोदाम रोड रेलवे क्लब में मोबाइल फोन कारोबारी तरुण अरोड़ा श्री हनुमान की भूमिका में हैं। यह खलासी लाइन निवासी हैं और सुभाष नगर में मोबाइल फोन की दुकान करते हैं। अरोड़ा ने बताया कि हनुमान जी के अभिनय के दौरान बरते जाने वाले नियमों को पूरा करने के साथ ही दिन में वह अपनी दुकान भी संभालते हैं और रात में अभिनय करते हैं। प्रभु के रूप में श्रृंगार होते ही उनकी थकावट छूमंतर हो जाती है।
सुपर क्लब गोपाल नगर नुमाइश कैंप में बुटीक और कपड़ा कारोबारी नितिन खुराना 12 वर्षों से रावण के रोल को बखूबी निभा रहे हैं। नुमाइश कैंप निवासी नितिन रात में अभिनय करते हैं और दिन में अपना कारोबार संभालते हैं।

भारतीय कला मंच रामलीला सभा के वरिष्ठ निर्देशक वरुण शर्मा और मोहित वशिष्ठ ने बताया कि उनकी रामलीला में गोविंद नगर निवासी अजय स्नेही 10 वर्षों से नारद की भूमिका में बेहतरीन अभिनय कर रहे हैं। यह लेडीज और जेंट्स जूते-चप्पल मेकिंग का कार्य करते हैं। रोजाना रात में लीला में शानदार मंचन करते हैं और दिन में अपना कारोबार संभालते हैं।

मेघनाथ के रोल में सार्थक जायसवाल

मेघनाथ के रोल में सार्थक जायसवाल- फोटो : SAHARANPUR

हनुमान के रोल में तरूण अरोड़ा

हनुमान के रोल में तरूण अरोड़ा- फोटो : SAHARANPUR

रावण के रोल में नितिन खुराना

रावण के रोल में नितिन खुराना- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed