चिलकाना (सहारनपुर)। श्री दिगंबर जैन मंदिर में तीन दिवसीय श्री 1008 भगवान पार्श्वनाथ जी की वेदी प्रतिष्ठा एवं विश्व शांति महायज्ञ का शुभारंभ ध्वजारोहण, पूजा अर्चना, शांति धारा पाठ तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
शुक्रवार को श्री दिगंबर जैन मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ जी की वेदी प्रतिष्ठा का शुभारंभ शांति धारा पाठ के साथ हुआ। शांति धारा में जितेंद्र कुमार जैन, अनुज जैन शामिल रहे, जबकि ध्वजारोहण सुरेंद्र कुमार जैन गैस वालों ने किया। दीप प्रज्ज्वलन मुकेश कुमार जैन द्वारा किया गया। इस दौरान सौधर्म की बोली अमित जैन, पूजा जैन बेहट, ईशान इंद्र की बोली चिराग जैन, चारू जैन, सनत कुमार इंद्र की बोली मन्नू जैन-दीप्ति जैन, धन कुबेर की बोली अनुपम जैन, शालिनी जैन ने प्राप्त की। जम्बू द्वीप हस्तिनापुर से प्रतिष्ठा आचार्य नरेश कुमार जैन द्वारा समस्त पूजा अर्चना द्वारा कराई गई। श्री शांतिनाथ सेवा समिति द्वारा भक्तांबर दीप आराधना कराई गई। कार्यक्रम में जैन समाज के अध्यक्ष राकेश जैन, अरविंद जैन, सुनील जैन, सुरेंद्र कुमार जैन सुल्तानपुर जैन समाज के सुधीर कुमार जैन, प्रमोद जैन, अभिनंदन जैन, पवन कुमार जैन, नेम चंद जैन, देवेंद्र कुमार जैन, विनय जैन, अनिल जैन, अंकुर जैन, संजय जैन, अनुज जैन, अनमोल जैन, पीयूष जैन, बिजेंद्र जैन, सचिन जैन, प्रजवल जैन आदि शामिल रहे।

चिलकाना में पूजा में शामिल जैन श्रद्धालु- फोटो : SAHARANPUR