फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Lord Hanuman's procession taken out with pomp

धूमधाम से निकाली प्रभु हनुमान की शोभायात्रा

Wed, 13 Oct 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Lord Hanuman's procession taken out with pomp
पुराना शुगर मिल से निकली हनुमान जी शोभा यात्रा में शमिल श्रद्घालु - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। दशहरे के उपलक्ष्य में श्री बालाजी सेवा समिति द्वारा बैंडबाजों संग भगवान हनुमान की शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रही। प्रभु श्रीराम-लक्ष्मण और हनुमान के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

बुधवार को लेबर कॉलोनी स्थित श्री हनुमान मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व विधायक राजीव गुंबर और जिला पंचायत सदस्य मुकेश चौधरी ने किया। शोभायात्रा शुगर मिल तिराहा व शारदा नगर से होते हुए लेबर कॉलोनी में पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग में लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। बैंडबाजों पर बज रही धुनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। हनुमान जी के स्वरूप में शिवम और तरुण रहे। इस दौरान पार्षद प्रदीप, रवि अरोड़ा, मुकुल, मोहित, सौरभ भारद्वाज, शिवम शर्मा, अनुभव रघुवंशी, हिमांशु, विशाल, हर्षित, कमल शर्मा मौजूद रहे। वहीं, हकीकतनगर स्थित श्री संकट मोचक हनुमान मंदिर से भी बैंडबाजों संग भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed