फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Lord Ashutosh's Jalabhishek was done amidst the shouts of Bol Bam

बोल बम के जयघोष के बीच किया भगवान आशुतोष का जलाभिषेक

Tue, 01 Mar 2022 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Lord Ashutosh's Jalabhishek was done amidst the shouts of Bol Bam
छुटमलपुर के मनकामेश्वर शिव मंदिर में जलाभिषेक करती महिलाएं - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिले में मंगलवार को महाशिवरात्री के पर्व पर शिवालयों में दिनभर बोल बम के जयघोष से माहौल गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने लंबी लाइनों में लगकर अपने आराध्य भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। कुछ जगहों पर विशेष अनुष्ठान रुद्राभिषेक का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

अंबेहटा के शिवालयों में बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। बोले बम बम-बम के जयघोष से वातावरण शिवमय रहा। बड़गांव एवं बडूली के शिव मंदिरों में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए कतारें लगी रही। यहां यज्ञ के बाद विशाल भंडारों का भी आयोजन किया गया। चिलकाना में बस स्टैंड स्थित शिव मंदिर, पुरानी घास मंडी स्थित हनुमान मंदिर, सुलतानपुर के बाजार वाले मंदिर, कंकरों वाले मंदिर, चरजों वाले मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु भगवान शिव की पिंडी पर बेल पत्र, फल चढ़ाकर जलाभिषेक तथा पूजा करने के लिए आने लगे थे। गांव धौलाहेड़ी, पठेड़, दानतपुर, पाजबांगर, बैंगनी, चौरीमंडी, पटनी, सीकरी, अहाड़ी, बड़गांव, रघुनाथपुर, खेड़ामवात, पटना, तेलीपुरा आदि में भी महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। सभी मंदिरों को सुंदर ढंग से सजाया गया था। नागल कस्बे एवं देहात क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने लाइनों में लगकर जलाभिषेक किया। नासिरपुर डिगोली के शिव मंदिर में यज्ञ के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। छुटमलपुर के मनकामेश्वर शिव मंदिर, वैदिक शिव सत्संग मंदिर, संकटमोचन हनुमान मंदिर, फतेहपुर शिव मंदिर, रामखेड़ी शिव मंदिर, बेहड़ा संदल सिंह शिव मंदिर में दिन भर श्रद्धालुओं ने बोल बम के जयघोष के बीच जलाभिषेक किया। संकट मोचन हनुमान मंदिर में स्थापित शिवलिंग पर पंडित दीपचंद ने रुद्राभिषेक किया।

चिलकाना के मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु

चिलकाना के मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed