{"_id":"61d1ec6946cca47c476090c6","slug":"looting-from-the-public-in-the-name-of-investment-saharanpur-news-mrt571818692","type":"story","status":"publish","title_hn":"निवेश के नाम पर जनता से हो रही लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निवेश के नाम पर जनता से हो रही लूट
विज्ञापन
सहारनपुर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने कहा कि कुछ तथाकथित कंपनियां निवेश के नाम पर जनता से लूट कर रही है। उन्होंने इनके खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।
गुरुद्वारा रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि कुछ तथाकथित कंपनियों द्वारा जिस तरह से लालच देकर आम जनता से निवेश के नाम पर पैसे की लूट की जा रही है, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एक कंपनी द्वारा 12.7 लाख से अधिक निवेशकों के लूटे गए दस हजार करोड़ में से अब तक सिर्फ 438 करोड़ ही वापस दिए है। लगभग 9500 करोड़ रुपये कंपनी के पास हैं। कंपनी ने पैसा लौटाने का वायदा किया था, लेकिन लोगों का पैसा वापस नहीं किया गया। इसके अलावा अन्य कंपनियों ने भी लोगों के पैसे का गबन किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन कंपनियों के खिलाफ आंदोलन करेगी और पीड़ित लोगों को उनका पैसा वापस दिलाया जाएगा।
इस दौरान जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनीष त्यागी, जिला कोषाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष अरविंद पालीवाल, बिलाल मसूद, जिला सचिव राकेश मोंगा, मधु सहगल, गुलफाम मलिक, शिव कुमार राणा, प्राणनाथ आदि मौजूद रहे।