{"_id":"5d2385608ebc3e6cfb086ce0","slug":"looted-the-servant-and-robbed-a-temple-donation-ran-away-a-scoundrel-saharanpur-news-mrt432226012","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवादार को लहूलुहान कर मंदिर का दानपात्र लूटा, भाग रहा बदमाश पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवादार को लहूलुहान कर मंदिर का दानपात्र लूटा, भाग रहा बदमाश पकड़ा
विज्ञापन
बदमाशों द्वारा उखाड़ा गया मंदिर का दानपात्र
- फोटो : SAHARANPUR
सेवादार को लहूलुहान कर मंदिर का दानपात्र लूटा, भाग रहा बदमाश पकड़ा
बेहट (सहारनपुर)। थाना मिर्जापुर क्षेत्र के सैद मोहम्मदपुर गढ़ में तीन बदमाशों ने रविदास मंदिर के सेवादार को धारदार हथियारों से घायल करते हुए दानपात्र उखाड़कर 25 हजार की नगदी लूट ली। इसके अलावा बदमाशों ने पास के गांव नगली में एक मकान में घुसकर लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने मकान मालिक पर धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों में से एक बदमाश को ग्रामीणों ने पीछा करने के बाद पकड़ लिया। सूचना मिलने पर थाना मिर्जापुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल सेवादार एवं ग्रामीण को अस्पताल भिजवाया और भीड़ द्वारा पकड़े गए बदमाश को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
बदमाश रविवार की रात करीब तीन बजे सैद मोहम्मदपुर गढ़ में स्थित रविदास मंदिर के मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए। अंदर सो रहे सेवादार राजबीर ने बदमाशों का विरोध किया तो उन्होंने उस पर धारदार हथियार से हमला करने के साथ ही उसकी बेरहमी से पिटाई की। राजबीर को अधमरा करने के बाद बदमाश मंदिर के दानपात्र को उखाड़कर उसमें रखी 25 हजार की नगदी लूट कर वहां से भाग निकले। इसके बाद बदमाशों ने पास के गांव नगली में अजय पुत्र धनीराम के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर अजय पर धारदार हथियारों से कई वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और गांव में जाग होने पर भाग खड़े हुए। ग्रामीणों पीछा कर एक बदमाश को दबोचा लिया, जबकि दो बदमाश भाग निकले। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद थाना मिर्जापुर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल अजय को पहले बेहट सीएचसी पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस पकड़े गए बदमाश को थाने ले आई। थाना प्रभारी परमेंद्र सिंह उज्जवल ने बताया कि फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है। अभी तक पीड़ितों की तरफ से घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।