फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Look at the development of Yogi aimed at Hindutva

विकास पर निगाहें हिंदुत्व पर निशाना साध गए योगी

Mon, 27 Nov 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 27 Nov 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Look at the development of Yogi aimed at Hindutva
योगी की सभा में जुटी जनता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में देश के सबसे बडे़ सूबे के मुखिया आदित्यनाथ योगी की गांधी पार्क में हुई जनसभा में मुख्यमंत्री की निगाहें तो पूरी तरह से विकास पर टिकी हैं, मगर उनका निशाना हिंदुुत्व पर रहा। 
विज्ञापन


अयोध्या की दीपावली की तर्ज पर नगरीय क्षेत्रों के विकास का सपना दिखाया तो शाकंभरी देवी और त्रिपुर बाला सुंदरी को विकसित करने की बात कर अपना स्पष्ट मुद्दा जाहिर किया।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार पर सपा और बसपा की खूब घेराबंदी की और अपने उद्बोधन में जयश्री राम को नहीं भूले। अवैध बूचड़खानों को बंद कराने के साथ ही गोवंश माफियाओं पर शिकंजा कसने के अपने वादे को दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के करीब 20 मिनट के भाषण में निकाय चुनाव फोकस रहा, मगर इसके जरिए वे लोकसभा चुनाव 2019 की नींव भी तैयार करने में जुटे रहे। मगर, पूरे भाषण से यह साफ हुआ कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी हिंदुत्व के मुद्दे पर ही मुखर होंगे।

आठ महीने की सरकार की दूसरी बार सहारनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी रविवार को हिंदुत्व के मुद्दे पर ज्यादा मुखर रहे। यही कारण है कि प्रदेश सरकार के विकास कार्यों, योजनाओं, उपलब्धियों में अयोध्या में बनी इस वर्ष की भव्य दीपावली को बेहद प्रमुखता से रखा।

मुख्यमंत्री ने साफ किया कि यदि निकाय चुनाव में जीत मिलेगी तो नगरीय क्षेत्रों को उसी दीपावली की तरह जगमग करेंगे। दंगे, अपराध और कानून व्यवस्था पर विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ऐसा करने वालों की जगह प्रदेश में नहीं बची है।

किसान, नौजवान के अलावा दलितों को रिझाने में भी पूरी तरह जुटे रहे। यही कारण है कि सरकारी नौकरियों के जरिए नौजवानों को साधा तो गन्ना मूल्य भुगतान और ऋण माफी से किसानों को रिझाने की कोशिश की।

निशुल्क बिजली कनेक्शन में खासकर उन्होंने दलितों का उल्लेख किया। ऐसे में मुख्यमंत्री के भाषण से साफ था कि अपने सरकार की उपलब्धियों के जरिए वे 2019 की नींव मजबूत करने में जुटे रहे। 


उसी मंच से अयोध्या की तर्ज पर काशी और मथुरा के विकास का वादा किया गया। ऐसे में साफ है कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी हर हाल में अपने मुखर हिंदुत्व के एजेंडे पर डटे रहना चाहते हैं। यही कारण है कि विकास का ताना बाना तैयार करने में जयश्रीराम के उद्घोष को वे नहीं भूले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed