{"_id":"67b77cb960c00f2dc204dd6a","slug":"long-distance-trains-derailed-on-time-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-143098-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: समय की पटरी से उतरीं लंबी दूरी की ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: समय की पटरी से उतरीं लंबी दूरी की ट्रेनें
Fri, 21 Feb 2025 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर स्टेशन से गुजरने वाली लंबी दूरी की ट्रेनें समय की पटरी से उतर गई है। लंबी दूरी की ट्रेनों के देरी से संचालित होने के चलते यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि कई मंडलों में कार्य के चलते भी ट्रेनों को या तो रद्द किया गया है या फिर वह देरी से संचालित हो रही है।
मुरादाबाद मंडल और जम्मूतवी स्टेशन पर कार्य किया जा रहा है। इसके चलते रेलवे ने मार्च के पहले सप्ताह तक कई ट्रेनों को निरस्त किया है। जबकि कई ट्रेनें देरी से संचालित हो रही है। बृहस्पतिवार को भी अकालतख्त एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से साढ़े नौ घंटे की देरी से संचालित हुई। इसी तरह जननायक एक्सप्रेस भी घंटेभर की देरी से संचालित हुई। नौचंदी एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से साढ़े घंटे की देरी से रवाना हुई। यह ट्रेन पिछले एक सप्ताह से औसतन पांच घंटे की देरी से सहारनपुर पहुंची है। जबकि अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस सात घंटे की देरी से संचालित हुई।