फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Long broken roads will be repaired, journey will be pleasant

Saharanpur News: लंबे समय से टूटी सड़कों की होगी मरम्मत, सुहाना होगा सफर

Wed, 07 Feb 2024 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 07 Feb 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Long broken roads will be repaired, journey will be pleasant
सहारनपुर। लंबे समय से जर्जर हालत में पड़े ढाबा से लांडा पुल तक के मार्ग तथा जनता मार्ग की विशेष मरम्मत की जाएगी। जिसके बाद उक्त मार्गों से गुजरने वालों का सफर सुहाना होगा। विशेष मरम्मत कार्य पर 1.5 करोड़ रुपये खर्च होंगे। लोक निर्माण विभाग जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा।
विज्ञापन

गंदेवड़ हथिनीकुंड मार्ग से संबंधित ढाबा से लांडा पुल तक की सड़क लंबे समय से टूटी पड़ी है। इसकी वजह से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जन प्रतिनिधियों के साथ ही स्थानीय लोग उक्त मार्ग की मरम्मत की मांग उठा रहे थे। जिसके बाद लोक निर्माण विभाग ने उक्त मार्ग को विशेष मरम्मत के लिए चयनित किया है, जिस पर 47 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। टेंडर होने के बाद तीन महीने के भीतर सड़क की मरम्मत का कार्य पूर्ण करना होगा। इसी प्रकार जनता मार्ग भी कई महीने से टूटा पड़ा है, जिस पर दुपहिया के साथ ही चौपहिया वाहनों का संचालन भी मुश्किल है। लोक निर्माण विभाग ने उक्त मार्ग को भी विशेष मरम्मत के लिए चयनित किया है। इसकी मरम्मत पर 58 लाख रुपये खर्च होंगे। टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद यह कार्य भी तीन महीने में पूर्ण किया जाना है। अधीक्षण अभियंता सीपी सिंह का कहना है कि मार्गों के टेंडर की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी, जिसके बाद विशेष मरम्मत का कार्य तुरंत शुरू कराया जाएगा।

06जेएनडी19: लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए। विज्ञप्ति।

06जेएनडी19: लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए। विज्ञप्ति।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed