फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Lok Sabha Elections 2024: BJP may include many new faces in executive in Saharanpur district

यूपी: मिशन 2024 की जीत, बड़ी तैयारी में भाजपा, नए चेहरों को मिल सकती है जगह, लखनऊ तक दौड़ लगा रहे दावेदार

Wed, 27 Sep 2023 08:35 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 27 Sep 2023 08:35 PM IST
सार

Saharanpur News : भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए बड़ी तैयारी में है। पार्टी इस बार कई नए चेहरों को कार्यकारिणी में जगह दे सकती है। दावेदार लखनऊ तक दौड़ लगा रहे हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024: BJP may include many new faces in executive in Saharanpur district
भाजपा का झंडा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष की घोषणा होने के बाद दोनों कार्यकारिणी के 44 पदों पर दावेदारों की लंबी फेहरिस्त है, जो कार्यकारिणी में शामिल होने के लिए लखनऊ तक की दौड़ लगा रहे हैं। इस बार पार्टी कई नए चेहरों को कार्यकारिणी में जगह दे सकती है। वहीं, पुराने पदाधिकारी दोबारा पद पाने की जुगत में जुटे हैं।

विज्ञापन


दरअसल, पिछले दिनों से पार्टी हाईकमान ने डॉ. महेंद्र सैनी को दोबारा जिलाध्यक्ष बनाया है। वहीं, महानगर अध्यक्ष पद पर पुनीत त्यागी की ताजपोशी की गई। अब जिले और महानगर की कार्यकारिणी की घोषणा होनी है।

विज्ञापन

बता दें कि दोनों कार्यकारिणी में 44 पद हैं, जिनमें आठ महामंत्री, 16 उपाध्यक्ष, 16 मंत्री, दो कोषाध्यक्ष, दो मीडिया प्रभारी बनाए जाने हैं। इनमें कुछ पदाधिकारी ऐसी भी हैं, जिन्हें पार्टी ने अन्य जिम्मेदारी दी है और सरकारी विभागों में सदस्य के रूप में भेजा है। इसीलिए ऐसे में कई नए कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी में जगह मिल सकती है।

बताया गया कि इन पदों के लिए 250 से अधिक दावेदार हैं, जो पद पाने को शीर्ष नेताओं के संपर्क में है। इनके से कइयों ने प्रदेश और क्षेत्रीय अध्यक्ष को अपने बायोडाटा भी भेजा है। इसके साथ ही लखनऊ तक की दौड़ लगा रहे हैं। पार्टी हाईकमान अक्तूबर के पहले सप्ताह में इन 44 पदों पर पदाधिकारियों की घोषणा करेगी।

विज्ञापन

चुनाव तैयार, जातीय समीकरण को धार
भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारियों पूरी तरह जुटी हुई है। इसलिए महानगर और जिला कार्यकारिणी में जातीय समीकरण के आधार पर ही पदाधिकारियों की ताजपोशी होगी। इसको लेकर क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया ने भी सहारनपुर पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मंथन किया।

यह भी पढ़ें: यूपी: तन पर वर्दी पर मन खुश नहीं, दरोगा ने इस्तीफे में लिखी ऐसी बात, हर कोई हैरान, खूब चर्चा में है मामला

बूथ कमेटियों में भी होगा बदलाव, पन्ना प्रमुख भी बनाए जाएंगे
बूथ कमेटियों में भी बदलाव होगा। मेहनती कार्यकर्ताओं को जगह दी जाएगी। बूथ कमेटियां भी सर्व समाज के कार्यकर्ताओं को शामिल कर गठित की जाएंगी। इसके साथ ही चुनाव के मद्देनजर पन्ना प्रमुख बनाए जाने की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

यह भी पढ़ें: शामली: STF ने कैराना में डाला डेरा, आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश, तीन महिलाओं से किया था दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed