{"_id":"57604a794f1c1bee7111b6f4","slug":"lohia-housing-issue-7-25-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया आवासों के लिए 7.25 करोड़ रुपये जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया आवासों के लिए 7.25 करोड़ रुपये जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 15 Jun 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
housing scheme
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर जिले के 603 लोहिया आवासों के लिए दूसरी किस्त के रूप में 7.25 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। जबकि इस वर्ष के लोहिया आवासों के लिए अभी कोई बजट जारी नहीं हो पाया है।
जिले में 2015-16 के लिए चयनित 770 में से 167 लोहिया आवासों का बजट तो पहले ही जारी कर दिया गया था, लेकिन शेष 603 लोहिया आवासों का निर्माण बजट न होने के चलते अधर में लटका हुआ था।
शासन ने 603 आवासों की 7.25 करोड़ रुपये की दूसरी किश्त जारी कर दी है। यह बजट चयनित पात्रों के खातों में भेजा जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस बजट के इंतजार में लोहिया आवासों का निर्माण काफी समय से अधर में लटका हुआ है।
विज्ञापन
लेकिन इस साल चयनित 549 लोहिया आवासों के लिए अभी तक एक रुपया भी जारी नहीं हुआ है। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक चंद्रशेखर ने बताया कि 2015-16 के पात्रों के लोहिया आवास की दूसरी किश्त 7.25 करोड़ रुपये प्राप्त हो गई है।
इसे पात्रों के खातों में जारी किया जा रहा है। सभी को शीघ्र निर्माण पूरा करने के लिए भी कहा गया है। इस वर्ष चयनित किए गए लोहिया आवासों का भी बजट शीघ्र मिलने की उम्मीद है।