फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Lodhi period step well got buried in garbage heap in Patni village

Saharanpur News: पटनी गांव में कूड़े के ढेर में दफन हो गई लोदीकालीन बावड़ी

Fri, 17 Jan 2025 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Lodhi period step well got buried in garbage heap in Patni village
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चिलकाना। पटनी गांव की लोदीकालीन बावड़ी पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में है। इसकी वजह है कि हिंदू संगठनों की तरफ से कुछ दिन पहले जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर इसके आसपास से कब्जा हटवाने की मांग की गई। बावड़ी का क्या इतिहास और किस तरह से लोगों ने कब्जा कर रखा है, इसे लेकर बृहस्पतिवार को पड़ताल की गई।
इसमें सामने आया कि वक्त के साथ इसका अस्तित्व खत्म होता जा रहा है। बावड़ी पर लोगों ने कब्जा करके कूड़े के ढेर लगा दिए हैं। ऐसे में बावड़ी को तलाशना भी कठिन है।
विज्ञापन

दरअसल, जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर गांव पटनी में यह बावड़ी बनी है। बावड़ी के निर्माण में चूना, लखोरी तथा पिंजोरी ईंटों का प्रयोग हुआ है। बावड़ी में अंदर जाने के लिए सीढ़ियां हुआ करती थी। बावड़ी के अंदर दोनों तरफ मकान बने थे। सीढि़यों से नीचे उतर कर सबसे अंत में एक कुंआ बना था। बताते हैं कि एक समय में कुएं में पानी भरा रहता था, जिसका प्रयोग पेयजल के लिए होता था। अंतिम छोर पर दो सुरंग भी बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से एक सरसावा तथा दूसरी सुलतानपुर की तरफ जाती थी। वर्तमान में बावड़ी पूरी तरह समाप्त हो चुकी है। गांव के लोगों ने बावड़ी के स्थान पर कूड़ा डालकर इसे पूरी तरह ढक दिया है। पटनी गांव की ऐतिहासिकता का इस बात से भी पता चलता है कि यहां खोदाई के दौरान खेतों में पुरानी ईंटें मिलती रही हैं। कुछ वर्ष पहले एक देवी की मूर्ति भी खोदाई के समय मिली थी, जो गुफा के मंदिर में रख दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed