फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Loan taken by changing the chassis numbers of tractors in a planned manner

सुनियोजित तरीके से ट्रैक्टरों के चेसिस नंबर बदलकर लिया ऋण

Mon, 28 Feb 2022 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Loan taken by changing the chassis numbers of tractors in a planned manner
सहारनपुर। ट्रैक्टरों के चेसिस नंबर में मिले गड़बड़ी में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। इसकी जांच एसआईटी के साथ तीन पुलिस टीमें करेंगी, जो महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा भी जाएंगी। क्योंकि, इन जगहों से ट्रैक्टर खरीदे गए हैं। इसमें एजेंसी मालिकों और आरटीओ कार्यालय के बाद बैंक कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध मिल रही है। हालांकि, पुलिस अभी एक ही एजेंसी संचालक को गिरफ्तार कर 22 ट्रैक्टर बरामद कर पाई है।
विज्ञापन

इस मामले में थाना जनकपुरी एक नामजद सहित 50 से अधिकारियों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस ने चेसिस नंबर बदले हुए 22 ट्रैक्टर भी बरामद किए हैं। इसके साथ ही एक एजेंसी मालिक मुस्तकीम को जेल भेजा दिया गया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि सुनियोजित तरीके से करीब एक वर्ष से फर्जीवाड़ा चल रहा था। इसमें ट्रैक्टर निर्माता कंपनियों के एजेंसी संचालक व मालिकों के अलावा आरटीओ कार्यालय के कर्मचारी भी शामिल रहे हैं। जांच में बैंक कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध मिल रही है। क्योंकि, पहले ट्रैक्टरों पर ऋण लिया गया और इसके बाद चेसिस नंबर बदलकर किसानों को बेच दिया गया है।
विज्ञापन

मामले में होंगी और गिरफ्तारियां
एसएसपी आकाश तोमर का कहना है कि इस मामले में कई गिरफ्तारी होगी। मामला बड़ा होने की वजह से एसआईटी गठित की जा रही है, जो साक्ष्य जुटाएगी। इसके अलावा पुलिस टीमें दूसरे राज्यों में भी जाएंगी। इस मामले में एजेंसी मालिकों, आरटीओ कार्यालय और बैंक कर्मचारियों की भूमिका पूरी तरह संदिग्ध है। सुनियोजित तरीके से पूरे फर्जीवाड़े को अंजाम देकर बैंकों का लोन भी हड़पा गया है। पुलिस हर पहलु पर तफ्तीश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed