फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Loan recovery agent duped of Rs 6.50 lakh on pretext of marriage

Saharanpur News: लोन रिकवरी एजेंट को शादी का झांसा देकर 6.50 लाख रुपये ठगे

Mon, 04 Aug 2025 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Loan recovery agent duped of Rs 6.50 lakh on pretext of marriage
- थाना सदर बाजार में कोर्ट के आदेश पर युवती समेत छह लोगों के खिलाफ केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के रहने वाले लोन रिकवरी एजेंट को शादी का झांसा देकर 6.50 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने गिरोह बनाकर शादी के बहाने धोखाधड़ी करने व धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर युवती समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पेपर मिल रोड स्थित हिम्मत नगर कॉलोनी निवासी अनुज ने तहरीर देकर बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा में लोन रिकवरी एजेंट है। उनके मामा रामकुमार ने लक्सर निवासी अशोक व राकेश से जान पहचान कराई। इन्हीं लोगों ने एक युवती का रिश्ता अनुज के लिए बताया। युवती हरियाणा के यमुनानगर में अपने माता-पिता के साथ रहती है। मार्च 2025 के पहले सप्ताह में युवती के परिजनों से मिले। 26 मार्च 2025 को शादी हो गई। शादी का सारा खर्च पीड़ित ने उठाया। इसमें कुल 6.50 लाख रुपये खर्च हुए।
विज्ञापन

शादी के बाद हिम्मत नगर में किराये के मकान में रहे। पहले सब कुछ ठीक रहा, लेकिन फिर पारिवारिक झगड़े होने लगे। 21 अप्रैल 2025 को अनुज बैंक में गया। उसी बीच परिजन कार में आए और लड़की को साथ ले गए। 10 जून 2025 को सढौली हरिया गांव में पंचायत हुई। उसमें लड़की के परिजन नहीं आए। आरोप है कि साजिश के तहत पीड़ित से रकम और ज्वैलरी ठगी गई। अब पीड़ित को झूठे मुकदमे में फंसाकर जान से मारने की धमकी दे रहे। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed