फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Live monitoring of UP board examinations

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की होगी लाइव मॉनिटरिंग

Thu, 13 Feb 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Live monitoring of UP board examinations
सहारनपुर। प्रदेश सरकार यूपी बोर्ड परीक्षाओं में नकल करने का कोई भी रास्ता छोड़ना नहीं चाहती है। यही वजह है कि नकल पर नकेल कसने के लिए इस बार और कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर नजर रखने के लिए डीआईओएस कार्यालय में मॉनिटरिंग सेल बनाया गया है। इतना ही नहीं मॉनिटरिंग सेल सीधे लखनऊ से जुड़ा रहेगा।
विज्ञापन

परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए एक ओर जहां कक्षों में सीसीटीवी और वाइस रिकॉर्डर कई साल से लगाए जा रहे हैं। वहीं इस बार से प्रत्येक जनपद में मॉनिटरिंग सेल की व्यवस्था शासन के आदेश पर की गई है। यहां जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में मॉनिटरिंग सेल बनाया गया है, जिससे जनपद के सभी 90 केंद्र जोड़े गए हैं। मॉनिटरिंग सेल से प्रत्येक केंद्र के साथ ही परीक्षार्थियों और शिक्षकों पर नजर रखी जाएगी। मॉनिटरिंग सेल के प्रभारी डिप्टी कलेक्टर अविनाश त्रिपाठी को बनाया गया है, जिन्हें जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय द्वारा नियुक्त किया गया है। मॉनिटरिंग सेल सीधे लखनऊ से जुड़ा रहेगा। यानी लखनऊ में बैठे अधिकारी किसी भी केंद्र की सूचना तुरंत ले सकेंगे।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर होने वाली किसी भी प्रकार की गतिविधि पर नजर रखने के लिए इस बार मॉनिटरिंग सेल बनाया गया है। मॉनिटरिंग सेल के प्रभारी की नियुक्त डीएम के द्वारा की गई है। खास बात यह है कि मॉनिटरिंग सेल लखनऊ से कनेक्ट रहेगा। निश्चित ही नई व्यवस्था परीक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अरुण कुमार दूबे, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed