फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Liquor was looted from liquor shops, one bottle was given free with one bottle

Saharanpur News: ठेकों पर शराब की लूट, एक बोतल के साथ एक मुफ्त मिली

Wed, 26 Mar 2025 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Liquor was looted from liquor shops, one bottle was given free with one bottle
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। एक अप्रैल से नई आबकारी नीति लागू हो रही है। इसके तहत ठेकों पर शराब की बिक्री होगी। स्टॉक खत्म करने को लेकर ठेकों पर शराब के शौकीनों की भीड़ लगी रही। कई ठेकों पर एक बोतल के साथ एक मुफ्त में दी गई। कुछ पर 100 रुपये तक की छूट मिली। इस बीच कोई हाथ में बोतल लिए तो कोई पूरी पेटी लिए नजर आया।
सरकार ने नई आबकारी नीति लागू की है। पिछले दिनों जनमंच प्रेक्षागृह में ई-लॉटरी के माध्यम से शराब व भांग की दुकानों का आवंटन किया था। नई नीति के तहत जिले में 124 अंग्रेजी-बीयर के ठेके, देसी शराब के 175, चार मॉडल शॉप और तीन भांग के ठेके संचालित होंगे। इसको देखते हुए शराब कारोबारियों ने स्टॉक को खत्म करने के लिए छूट देना शुरू कर दिया है। मंगलवार को महानगर में दिल्ली रोड, बेहट रोड, हकीकत नगर आदि जगहों पर संचालित होने वाले अंग्रेजी शराब के ठेकों पर अलग-अलग छूट दी गई। सस्ती शराब की जानकारी मिलने पर शहर के शराब ठेकों पर भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

रोजाना बोतल खरीदने वाले लोग भी पेटी खरीद कर ले जाते नजर आए। वहीं देसी शराब पीने के शौकीन भी अंग्रेजी शराब ठेके पर कतार में लगे रहे। शराब की दुकान पर मेले सा नजारा दिखाई दिया। लाइन में युवा से लेकर बुजुर्ग भी दिखाई दिए। मौके का फायदा उठाते हुए लोगों ने शराब का स्टॉक कर लिया। उधर, जिला आबकारी अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि एक अप्रैल से नई आबकारी नीति लागू हो जाएगी। ठेकों पर छूट की जानकारी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed