{"_id":"650bd4c19c8f62b5b6076d6b","slug":"liquor-vendor-assaulted-and-looted-cash-worth-rs-45000-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-9922-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: शराब ठेके के सेल्समैन से मारपीट कर 45000 की नगदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: शराब ठेके के सेल्समैन से मारपीट कर 45000 की नगदी लूटी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बेहट/मिर्जापुर। थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव महमूदपुर नगली में शराब के ठेके के सेल्समैन से कुछ युवकों ने मारपीट कर 45 हजार रुपये की नगदी लूट ली। पीड़ित सेल्समैन ने युवकों को पहचानने का दावा करते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
गांव महमूदपुर नगली में देसी शराब के ठेके पर रविश कुमार सेल्समैन है। मंगलवार की रात वह ठेका बंद करके सो रहा था। आरोप है कि रात साढे़ नौ बजे के करीब कुछ युवक ठेके पर आए और शराब लेने की बात कहते हुए ठेका खुलवाया। इसी दौरान युवकों ने सेल्समैन को घायल कर 45 हजार रुपए की नगदी लूट ली। सेल्समैन ने इसकी सूचना ठेके के मालिक को दी। सूचना पर थाना मिर्जापुर पुलिस मौके पर पहुंची। सेल्समैन ने आरोपी युवकों को पहचानने का दावा करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद वशिष्ठ ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।