फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Lions, tractors and horsemen ... Whose will be crossed?

शेर, ट्रैक्टर और घुड़सवार... किसकी होगी नैया पार

Wed, 07 Apr 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Lions, tractors and horsemen ... Whose will be crossed?
सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य पदों के उम्मीदवारों के लिए 53 प्रकार के चुनाव चिह्न निर्धारित हैं। इनमें खेती किसानी में प्रयोग होने वाले उपकरणों से लेकर टाइपराइटर, टेलीफोन और हेलीकॉप्टर के अलावा शेर तथा सैनिक भी प्रत्याशियों को आवंटित हुए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को अपराह्न तीन बजे से प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित करने की प्रक्रिया हुई। जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए कलक्ट्रेट परिसर में चार कक्षों में निर्वाचन अधिकारियों ने प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए। राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से चुनाव चिह्नों का नमूना मतपत्र पहले ही भिजवा दिया गया था। उसी के अनुसार प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। कुल 53 प्रकार के चुनाव चिह्नों में आरी, गमला, टेलीविजन, फसल काटता किसान, शेर, कटहल, उगता सूरज, गिटार, ट्रैक्टर, फावड़ा-बेल्चा, सितारा, मेज, घुड़सवार, कप और प्लेट, ढोलक, बल्ला, सिर पर कलश लिए स्त्री, मोबाइल फोन, मछली, तरकश, चश्मा, कुल्हाड़ी, रोड रोलर, स्कूटर, कैंची, झोपड़ी, थरमस, लट्टू, सूटकेश, क्रेन, टाइपराइटर, नाव, लाउडस्पीकर, हल, हैंगर, खजूर का पेड़, टेलीफोन, पिस्टल, पेड़ और हेलीकॉप्टर तक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed