{"_id":"59779f374f1c1b2f198b45b0","slug":"line-for-dl-no-longer","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएल के लिए लाइन, अब नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएल के लिए लाइन, अब नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 26 Jul 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी को संभागीय परिवहन कार्यालय में दलालों के चंगुल से बचाने के लिए अब नई कवायद की जा रही है। प्रदेश में ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस आवेदन प्रक्रिया को जिले में भी लागू कर दिया गया है। अब डीएल बनवाने के लिए कार्यालय में चक्कर नहीं काटने होंगे बल्कि आनलाइन समय मिलने के बाद सीधे टेस्ट की प्रक्रिया की हिस्सा बनना होगा।
दरअसल, संभागीय परिवहन कार्यालय में डीएल बनवाने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था लागू की गई है। इसमें सारथी डॉट एनआईसी की वेबसाइट पर जाकर डीएल बनवाने का आवेदन करना होगा। कार्यालय में उपस्थित होने की तारीख वहीं मिल जाएगा।
अप्वाइंटमेंट तय होने के बाद कार्यालय में अपने कागजात का वेरिफिकेशन कराने के बाद वहां टेस्ट में शामिल हो सकेंगे। डीएल सीधे घर पर डाक से भेजा जाएगा। आरटीओ कपिल देव सिंह ने बताया कि ऑनलाइन प्रक्रिया को लागू कर दिया गया है। यह प्रक्रिया मंगलवार से लागू कर दी गई है।
विज्ञापन
आनलाइन प्रक्रिया में एक बार पूरी जानकारी भरने के बाद वह डाटा सेव हो जाएगा। इसके बाद वाहन पंजीकरण, डीएल सहित किसी भी आवेदन के लिए वेबसाइट पर पंजीकृत नंबर डालते ही पूरी जानकारी खुद दिखाई देने लगेगी।