{"_id":"690ba504d98fd655670ec443","slug":"like-kochi-the-corporation-should-build-hospitals-and-schools-on-government-land-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-162343-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कोच्चि की तरह सरकारी जमीनों पर अस्पताल और स्कूल बनवाए निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कोच्चि की तरह सरकारी जमीनों पर अस्पताल और स्कूल बनवाए निगम
विज्ञापन
-कोच्चि से लौटने के बाद पार्षद अभिषेक उर्फ टिंकू अरोड़ा ने महापौर व नगर आयुक्त से की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कोच्चि नगर निगम ने सहारनपुर के पार्षदों को खासा प्रभावित किया है। पार्षद अभिषेक उर्फ टिंकू अरोड़ा ने कोच्चि नगर निगम की तर्ज पर सरकारी जमीनों पर अस्पताल और स्कूल बनवाने की मांग की है।
अरोड़ा का कहना है कि कोच्चि नगर निगम एक नहीं, अनेक ऐसे कार्य कर रहा है, जिनसे हम सीख ले सकते हैं। कोच्चि नगर निगम ने खासकर गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सरकारी जमीनों पर हॉस्पिटल, स्कूल और कॉलेजों का निर्माण करवा रखा है। इनमें लोगों को सस्ती दरों पर शिक्षा और चिकित्सा सुविधा मिलती है। उन्होंने बताया कि पूर्व की बोर्ड बैठकों में वह इस मांग को रख भी चुके हैं। बैठक में समर्थन होता है, लेकिन धरातल पर काम नहीं हो रहा है। आगामी बैठक में ऐसे प्रस्ताव पास कराए जाएंगे, जिससे जनता को लाभ मिल सके। अरोड़ा कोच्चि में प्लास्टिक पर प्रतिबंध से भी प्रभावित हुए हैं। बताया कि कोच्चि की सड़कों पर प्लास्टिक बोतल पड़ी नजर नहीं आएगी। उन्होंने बोतल नुमा जाल के डस्टबिन बनाए हैं, जिनमें लोग प्लास्टिक की खाली बोतलों का कचरा डालते हैं। इसके लिए भी महापौर और नगर आयुक्त से मिलकर मांग रखेंगे।