फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Lights shining in Gandhi Park from 28

28 से गांधी पार्क में लगेगा दीपावली मेला

Sun, 17 Oct 2021 10:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Lights shining in Gandhi Park from 28
सहारनपुर। दीपावली के उपलक्ष्य में नगर निगम 28 अक्तूबर से दीपावली मेले का आयोजन करेगा। सप्ताह भर चलने वाले मेले के आयोजन में एक ओर जहां गांधी पार्क में स्टॉल और झूले लगेंगे। वहीं जनमंच प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जाएंगे।
विज्ञापन

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया भारतीय संस्कृति का त्योहार दीपावली चार नवंबर को मनेगा। उससे एक सप्ताह पहले 28 अक्तूबर से करीब एक सप्ताह के लिए आकर्षक दीपावली मेला गांधी पार्क में आयोजित होगा। मेले में जहां विभिन्न आवश्यक वस्तुओं तथा फूड स्टॉल लगाए जाएंगे, वहीं बच्चों के लिए खिलौनों के स्टॉल और मनोरंजन के लिए झूले भी लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश पर लगाने वाले दीपावली मेले के आयोजन का उद्देश्य प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के अंतर्गत ऋण लेने वाले पटरी दुकानदारों व वेंडरों के अधिक से अधिक स्टॉल लगवाकर उन्हें अपनी आय बढ़ाने के लिए एक प्लेट फॉर्म उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

नगरायुक्त ने बताया कि मेले में मैजिक शो, नुक्कड़ नाटक, कठपुतली, स्थानीय लोक गायन सहित तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। परंपरागत कला के साथ साथ आधुनिक तकनीक आधारित लेजर शो के साथ मंचीय कला प्रदर्शन कराने का प्रयास भी किया जाएगा। विभिन्न प्रकार की पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता भी आयोजित कराई जाएंगी। मेले में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों के लिए विशेष पंजीकरण डेस्क लगाने के अलावा बैंकों के सहयोग से डिजिटल लेन देन के संबंध में जानकारी देने को स्टॉल लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed