{"_id":"5acbb8104f1c1bec618b6696","slug":"lightning-with-a-blast-on-the-jain-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैन मंदिर पर धमाके के साथ गिरी बिजली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैन मंदिर पर धमाके के साथ गिरी बिजली
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
Updated Tue, 10 Apr 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हुई मंदिर की बुर्जी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में बड़तला यादगार में जैन मंदिर पर बारिश के दौरान तेज धमाके साथ बिजली गिर गई। मंदिर में दर्जनों श्रद्धालु पूजा अर्चना कर रहे थे। बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। धमाके की आवाज से दहशत में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। बिजली से मंदिर का शिखर क्षतिग्रस्त हो गया।
कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहल्ला बड़तला यादगार में श्री अरहदास जैन मंदिर है, जिसमें रोजाना की तरह दर्जनों श्रद्धालु मंदिर में पूूजा-अर्चना कर रहे थे। सोमवार की सुबह शुरू हुई तेज बारिश के दौरान सवा आठ बजे धमाके के साथ बिजली मंदिर के शिखर पर गिर गई, जिससे मंदिर का ऊपरी भाग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
बिजली गिरने से मंदिर का मलबा आसपास रहने वाले लोगों के घरों में जा गिरा। जैन समाज से विनीत कुमार जैन, संजीव जैन, संजय जैन, अवनीश जैन, कुलदीप जैन, पारस जैन, सुशील जैन, पूनम जैन, अनुराधा जैन और संगीता जैन आदि मौके पर पहुंच गए। गनीमत रही कि बिजली मंदिर के ऊपर हिस्से से टकराकर वापस लौट गई और बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। घटना से लोगों में दहशत का माहौल बना है।
विज्ञापन
इंटर कालेज परिसर में गिरी बिजली
गागलहेड़ी। सियाराम इंटर कॉलेज में सोमवार की सुबह बारिश के बीच बिजली गिरने से छात्र-छात्राएं बुरी तरह सहम गए। गनीमत रही कि जब बिजली गिरी उस वक्त प्रार्थना समाप्त कर सभी बच्चें अपने कमरों में चले गए थे।
सोमवार सुबह सियाराम इंटर कालेज खुलने पर सभी स्कूली छात्र छात्राएं कालेज परिसर में प्रार्थना सभा कर रहे थे। इसी दौरान अचानक हल्की बूंदा बांदी होने लगी। जैसे ही छात्र-छात्राएं प्रार्थना सभा समाप्त कर अपने अपने कमरों में पहुंचे ही थे कि अचानक बादलों कि गड़गड़ाहट हुई और तेज चमक के साथ बिजली गिर गई।
अचानक हुए हादसे से सभी छात्र-छात्राएं सहम गए। प्रधानाचार्य संजय जैन ने बताया कि आकाशीय बिजली पेड़ों को चीरती हुई जमीन से टकराई। हालांकि गनीमत रही कि जिस वक्त बिजली गिरी सभी बच्चे कमरों में जा चुके थे। बारिश रुकने पर स्कूल स्टाफ ने सभी छात्र-छात्राओं को सीधे घर पहुंचने कि हिदायत देते हुए स्कूल कि छुट्टी कर दी।