फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Light of more than 100 villages lost due to continuous rain

लगातार बारिश के बीच 100 से ज्यादा गांवों में बत्ती गुल

Wed, 08 Jan 2020 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Light of more than 100 villages lost due to continuous rain
सहारनपुर। जिले में लगातार तीसरे दिन जारी बरसात के कारण नानौता, जड़ौदा पांडा, रामपुर मनिहारान, गंगोह सहित अन्य क्षेत्रों के 100 से भी अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। बरसात में ट्रिपिंग के अलावा अन्य तरह के फाल्ट के कारण इन गांवों में तीन घंटे से लेकर आठ घंटे से भी ज्यादा समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। विद्युत निगम की टीमें रात तक फाल्ट ढूूंढती रही। बुधवार को विद्युत कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार का इस पर आंशिक असर पड़ा।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान से जुड़े गांव पहांसू, जंधेड़ा, पिलखनी, चकवाली सहित अन्य गांवों में बिजली आपूर्ति दो घंटे से लेकर आठ घंटे तक बाधित रही। नानौता क्षेत्र के जड़ौदा पांडा, बड़ौली, आभा, खुदा बख्शपुर, माजरा, ढाकादेवी, बरसी सहित अन्य इलाकों में इसी तरह बारिश में ट्रिपिंग और अन्य तकनीकी फाल्ट के कारण आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

गंगोह क्षेत्र में लखनौती, कुंडा कला, कुंडा खुर्द, जेहरा, बिलासपुर, शेरमऊ, खैरसाल, सांगाठेड़ा, महंगी, आलमपुर, हलवाना, नाई मजरा, बांदूखेड़ी, दौलतपुर, डबकोला में तीन से छह घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

साढ़ौली कदीम क्षेत्र के मंझाड़ी, टोडरपुर, लोदीपुर, सलेमपुर, कवादपुर, रसूलपुर, कंबोह मजरा, कांसेपुर नुनियारी, जोधे बांस, रसूली, टटोहल सहित अन्य गांवों में पहले से ही विद्युत आपूर्ति बाधित चल रही है। यहां बरसात में ट्रिपिंग के साथ ही एचटी लाइन के पास खड़े बड़े पेड़ों की शाखाओं के टकराने से आपूर्ति बाधित हुई है। विद्युत निगम के स्थानीय अफसर और उनकी टीमें भी मौसम सामान्य होने का इंतजार कर रही हैं।
फाल्ट ढूंढने में लगता है समय
पावर कारपोरेशन के एसई (ग्रामीण) असलम हुसैन कहते हैं कि लगातार बारिश से बिजली आपूर्ति पर असर पड़ा है। नानौता, जड़ौदा पांडा जैैसे क्षेत्र अधिक प्रभावित हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में फीडरों से जुड़ी लाइन लंबी होती हैं। इनमें ट्रिपिंग और फाल्ट ढूंढने में परेशानी होती है। बारिश कम होते ही फाल्ट ठीक कर आपूर्ति सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

शहरी इलाकों में कम रहा असर
- पावर कारपोरेशन के एसई (सिटी) पंकज कुमार का कहना है कि बारिश और कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के बावजूद शहरी क्षेत्रों में आपूर्ति पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है। कुछ जगह ट्रिपिंग के कारण दिक्कतें आई हैं। उसे ठीक करा लिया गया है। हालांकि मौसम को देखते हुए अभी आपूर्ति में परेशानी आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed